iPhone XR को 17,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर उपलब्ध

iPhone XR को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है क्योंकि अभी यह हैंडसेट सस्ते में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2019 13:18 IST
ख़ास बातें
  • 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है iPhone XR में
  • HDFC के ग्राहकों को मिलेगा 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक
  • ऑफर के साथ iPhone XR की प्रभावी कीमत 53,900 रुपये होगी

iPhone XR को 17,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर उपलब्ध

iPhone XR को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है क्योंकि हैंडसेट के तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीमिय समय के लिए कटौती कर दी गई है। आज से यह ऑफर Apple के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर लाइव हो गया है। कीमत में कटौती के बाद अब अमेज़न पर iPhone XR के 64 जीबी मॉडल की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है।

अगर आप iPhone XR को अमेज़न से खरीदते हैं तो ऐसी स्थिति में एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आईफोन Xआर कम कीमत पर उपलब्ध नहीं है। कीमत की बात करें तो आईफोन Xआर के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद अब अमेज़न पर यह मॉडल 59,900 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में मिल रहा है। iPhone XR के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 64,900 रुपये और 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। याद रहे कि इन मॉडल की एमआरपी क्रमशः 81,900 रुपये और 91,900 रुपये है।
Advertisement

इसके अलावा Amazon पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रमुख बैंक के कार्ड पर खासतौर से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर यूज़र को बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिल रही है। Amazon पर पुराना फोन वापस करने पर ग्राहकों को 17,400 रुपये तक की छूट मिलेगी। कीमत में सीमिय समय के लिए कटौती के बाद अब iPhone XR के तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेज़न और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स पर एक सामान हो गई है। लेकिन प्रमुख अंतर यह है कि Apple के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स पर एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक पाएंगे। इस ऑफर के साथ iPhone XR की प्रभावी कीमत 53,900 रुपये होगी।
 

Apple iPhone XR स्पेसिफिकेशन

आईफोन Xआर में 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है। iPhone XR में ऐप्पल के अपने ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। तस्वीरों और वीडियो कैपचर करने के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2942 एमएएच

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.