Airtel ऑनलाइन स्टोर से iPhone X खरीदने पर 10,000 रुपये का कैशबैक

एयरटेल ने जानकारी दी है कि वह हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone X को अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी बेचेगी। हालांकि, एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे। यह जानकारी एयरटेल ने बयान जारी करके दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए भुगतान सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से करना होगा
  • आईफोन X को एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को बेचा जाएगा
  • हैंडसेट की कीमत का भुगतान एक बार में ही करना होगा
एयरटेल ने जानकारी दी है कि वह हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone X को अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी बेचेगी। हालांकि, एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड ग्राहक कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे। यह जानकारी एयरटेल ने बयान जारी करके दी है। आज की तारीख में iPhone X फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लेकिन इसे एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि iPhone X की बिक्री उसकी वेबसाइट पर 3 नवंबर से शुरू होगी।

अन्य ऑनलाइन रिटेल साइट की तरह एयरटेल आईफोन X खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैशबैक देगी। इसके लिए भुगतान सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से करना होगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर शनिवार सुबह 7 बजे के बीच खरीदे गए हैंडसेट कैशबैक ऑफर के साथ आएंगे।
Advertisement


आईफोन X को एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को बेचा जाएगा, वो भी 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति पर। हैंडसेट की कीमत का भुगतान एक बार में ही करना होगा। कोई ईएमआई का विकल्प नहीं है। कंपनी ने कहा कि जो भी प्रीपेड यूज़र ऑनलाइन स्टोर से हैंडसेट खरीदना चाहते हैं, उन्हें पोस्टपेड प्लान लेना होगा।
Advertisement

भारत में iPhone X की प्री-ऑर्डर बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी और बिक्री का आगाज़ 3 नवंबर से होगा। iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 256 जीबी। कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपये है और 1 लाख 2 हजार रुपये में 256 जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा।
 

आईफोन एक्स के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।
Advertisement

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि iPhone X स्मार्टफोन की दुनिया का भविष्य है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2716 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Online Store, iPhone X, iPhone X in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.