आईफोन एसई की तस्वीरें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 12:08 IST

ऐप्पल ने सोमवार को दुनिया के कई लोगों की मुराद पूरी कर दी। सेन फ्रांसिसको में आयोजित ‘लेट अस लूप यू इन’ इवेंट में कंपनी ने अब तक का सबसे सस्ता आईफोन मॉडल लॉन्च किया। इसे आईफोन एसई (स्पेशल एडिशन) का नाम दिया गया है।
 

आईफोन 6 और आईफोन 6एस में कंपनी ने 4.7 इंच के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था जबकि आईफोन एसई 4 इंच के रेटिना डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, इसमें आईफोन 6एस में दी गई प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी 3डी टच नहीं है।
 

आईफोन एसई सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

4 इंच डिस्प्ले वाले इस आईफोन की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होती है और यह भारत में अप्रैल महीने की शुरुआत से उपलब्ध होगा। आइए आईफोन एसई की अहम खासियतों के बारे में जानते हैं जिसे कंपनी '4 इंच डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे खूबसूरत और पावरफुल फोन' बता रही है।
 

आईफोन एसई के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस वाले हैं। इसमें ए9 चिपसेट के साथ एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ऐप्पल ने सही दावा किया है कि यह हैंडसेट अब तक का सबसे पावरफुल 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन है।
Advertisement
 

बायीं तरफ आईफोन 6एस और दायीं तरफ आप आईफोन एसई में इनके स्क्रीन साइज़ में फर्क देख सकते हैं।
Advertisement
 

आईफोन एसई में एफ/2.2 एपरचर वाला 12 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा है। कैमरा सेंसर में कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर फ़ीचर मौजूद हैं जिनमें फोकस पिक्सल, लाइव फोटोज, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ट्रू टोन फ्लैश, पनोरमा  (63 मेगापिक्सल तक) और फोटो के लिए ऑटो एचडीआर शामिल हैं।
 

आईफोन 6एस (बायीं तरफ) का गोल्ड और आईफोन एसई (दायीं तरफ) का रोज गोल्ड वेरिएंट ।
Advertisement
 

आईफोन एसई के नीचे की तरफ 3.5 एमएम जैक, लाइटनिंग पोर्ट और स्पीकर दिये गए हैँ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.