आईफोन 8 के लॉन्च में हो सकती है देरी, 1,000 डॉलर से कम कीमत में आने का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 09:39 IST
आईफोन 8 के बारे में खुलासा हुआ है कि इसके डिज़ाइन में बड़े बदलाव होंगे। और इन बदलाव की वज़ह से ही अब इसके उत्पादन में समस्या हो रही है। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल आईफोन 8 के लॉन्च में अक्टूबर या नवंबर तक की देरी हो सकती है। इसकी वज़ह है कर्व्ड ओलेड पैनल की लेमिनेशन प्रक्रिया से जुड़ी समस्या। इसके अलावा, एक दूसरी रिपोर्ट में आईफोन 8 के 1,000 डॉलर से महंगा होने वाली सभी रिपोर्ट का खंडन किया गया है और नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले आईफोन की कीमत 1,000 डॉलर से कम हो सकती है।

इकॉनोमिक डेली न्यूज़ (वाया डिजिटाइम्स) की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 8 के लॉन्च में कर्व्ड ओलेड पैनल की लेमिनेशन प्रक्रिा में तकनीकी दिक्कत और 3डी सेंसिंग सिस्टम आने के चलते देरी हो सकती है। नई रिपोर्ट उस पिछली रिपोर्ट से अलग है जिसमें कहा गया था कि सितंबर में आने वाले आईफोन 8 को सीमित संख्या में लॉन्च किया जाएगा और चौथी तिमाही के अंत तक यह फोन हर जगह उपलब्ध होगा।
Advertisement

आईफोन 8 को 'आईफोन एडिशन' नाम दिए जाने की उम्मीद है। ऐप्पल अपनी स्मार्टवॉच की सबसे प्रीमियम सीरीज़ को ऐप्पल वॉच एडिशन कह रही है। याद दिला दें, कि सितंबर में लॉन्च होने के बाद भी ऐप्पल वॉच की सप्लाई में देरी हुई थी। और शायद इस बार भी ऐप्पल को ऐसा ही करना पड़े।

ख़बर है कि ऐप्पल ने सैमसंग को 70 मिलियन ओलेड डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर दिया है। सैमसंग, इस साल ओलेड डिस्प्ले के लिए ऐप्पल की एक्सक्लूसिव डीलर है, और सैमसंग 90 मिलियन ओलेड डिस्प्ले तैयार कर रही है। हालांकि, कंपोनेंट की सप्लाई एक बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन तकनीकी दिक्कतें आईफोन के लॉन्च में देरी की असली वज़ह हैं।
Advertisement

डिज़ाइन में हुए बड़े बदलावों के चलते, आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर के पार होने की ख़बर है। इसकी मुख्य वज़ह है कि आईफोन 8 की लागत ज़्यादा होगी। ऊंची कीमत का एक कारण है एलसीडी डिस्प्ले के मुकाबले फोन में महंगे ओलेड डिस्प्ले पैनल का दिया जाना।
Advertisement

बहरहाल, सीएनबीसी द्वारा पब्लिश किए गए यूएसबी विश्लेषक स्टीवन मिल्युनोविक के एक ताजा इनवेस्टर नोट में कह गया है कि आीफोन 8 की शुरुआती कीमत 850 डॉलर से 900 डॉलर (करीब 55,100 रुपये से 58,400 रुपये) तक हो सकती है। मिल्युनोविक का दावा है कि 64 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 8 की फैक्टरी लागत 70 से 80 डडॉलर (करीब 4,500 रुपे से 5,100 रुपये) यानी आईफोन 7 प्लस वेरिएंट से ज्यादा होगी। इसके अलावा, विश्लेषक का मानना है कि, आईफोन 8 की 2018 में 45 प्रतिशत तक शिप होगा। उनका कहना है कि गैलेक्सी एस8+ जहां डिस्प्ले साइज़ में बड़ा होगा, तो ऐप्पल आईफोन 8, 3जी फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई क्वालिटी फेशियल रिकग्निशन जैसे एक्सक्लूसिव फ़ीचर के साथ आएगा।

आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग, वाटरप्रूफिंग, एक फ्रंट 3डी सेंसर कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में होम बटन नहीं दिए जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 8, iPhone 8 Leaks, iPhone 8 Launch Date, Mobiles, Apple

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.