आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस की लीक तस्वीरों से डिजाइन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 15:17 IST
एक और दिन बीतने के साथ सामने आई है आने वाले आईफोन से जुड़ी एक और खबर। नए आईफोन को लेकर पिछले कई महीनों से खबरें जोरों पर हैं और लगता है सितंबर में फोन के लॉन्च होने के बाद ही ये खबरें रुकेंगी। इंटरनेट पर सामने आई अगले आईफोन की लीक तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि नए आईफोन में कैमरा मॉड्यूल पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा बेहतर होगा। इसके साथ ही एंटीना लाइन को भी रीडिजाइन किया जाएगा। आईफोन से जुड़ी कुछ दूसरी लीक तस्वीरों में आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो स्मार्टफोन देखे जा सकते हैं।

आईफोन की नई तस्वीरें एक वीबो यूज़र ने पोस्ट की हैं और उन्हें टेकटास्टिक नाम की एक वेबसाइट ने सबसे पहले देखा। इस तस्वीर में अगले आईफोन के कथित स्पेस ग्रे मॉडल के दिखने का दावा किया गया है। नई तस्वीरों में, पिछली कई रिपोर्ट की तरह ही हेडफोन जैक नहीं दिख रही है और पिछले आईफोन मॉडल की तुलना में कैमरा लेंस देखने में काफी बड़ा लग रहा है। आईफोन के कैमरे मॉड्यूल को देखकर लगता है कि नए आईफोन में कैमरा सेटअप पहले से बेहतर होगा। इस लीक में बड़े आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो की तस्वीर नहीं है।

इस बीच, वीबो पर एक दूसरी लीक (वाया नोव्हेयरएल्स) में आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो को साथ-साथ देखा जा सकता है। आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो का डाइमेंशन जैसा लग रहा है। आईफोन 7 प्रो में रियर पैनल पर नीचे की तरफ एक स्मार्ट कनेक्टर व डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 में कैमरा मॉड्यूल पिछली लीक की तरह एक समान ही दिख रहा है।

पिछले काफी समय से आईफोन 7 के तीन वेरिएंट में आने की खबरें हैं। लेकिन सोमवार को जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक ट्वीट कर आईफोन के सिर्फ दो वेरिएंट ही आने की बात कही। इन हैंडसेट को कोडनेम 'सोनारा' और 'डॉस पालोस' बताए। अगर ऐसा होता है, तो हो सकता है कि क्यूपर्टिनो की यह कंपनवी एक प्रो वेरिएंट को कुछ समय बाद लॉन्च करे।
Advertisement

पिछले हफ्ते, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईफोन 7 पिछले आईफोन 6 जैसे कलर वेरिएंट में ही आएगा। लेकिन इससे पहले आई एक खबर में कंपनी द्वारा आईफोन को एक नए 'स्पेस ब्लैक' वेरिएंट में पेश करने का दावा किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.