आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे में क्या कुछ है खास

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 12:16 IST
जब भी हम आईफोन की बात करते हैं तो इसके यूज़र बेहतरीन कैमरा का ज़िक्र करना नहीं भूलते। हर एंड्रॉयड यूज़र आईफोन जैसा कैमरा पाने की चाहत रखता है और यह इस साल लॉन्च किए आईफोन 7 सीरीज के साथ भी नहीं बदलने वाला।

ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे में बड़ा अपग्रेड किया है। बड़ा वाला वेरिएंट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। सेंसर में भी अहम अपग्रेड किए गए हैं।
Advertisement

इसके अलावा आईफोन 7 को आईपी67 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। अब यूज़र आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रख सकते हैं, यानी फोटोग्राफी की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं। आइए हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे में क्या कुछ खास है।


1) ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन
ऐप्पल ने लॉन्च इवेंट में बताया था कि नए आईफोन मॉडल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस होंगे। वैसे, यह फ़ीचर पहले से ही कई एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन का हिस्सा रहा है। अब ऐप्पल ने पहली बार इसे अपने फोन में शामिल किया है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आते हैं जिसकी मदद से मोशन फोटोग्राफी में दिक्कत नहीं होगी। गौर करने वाली बात है कि यह फ़ीचर अब तक सिर्फ बड़े वाले आईफोन में मौजूद था।
Advertisement

(पढ़ें: आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने से पहले इन बातों को ज़रूर जान लें)

2) लेंस
Advertisement
आईफोन 7 स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ आता है जिसमें 28 एमएम का वाइड-एंगल लेंस मौजूद है। दूसरी तरफ, आईफोन 7 प्लस में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहली बार किसी ऐप्पल प्रोडक्ट में इस तरह का प्रयोग किया गया है। इसके दोनों ही कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। एक में 28 एमएम का वाइड-एंगल लेंस है और दूसरे में 56 एमएम लेंस। कंपनी ने इसे टेलीफोटो लेंस का नाम दिया है जो 2x रियल ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है और कुल ज़ूम 10x है।
 

एक थर्ड पार्टी विश्लेषक ने बताया कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का सेंसर एक ही साइज़ का है। हालांकि, टेलीफोटो लेंस वाइड एंगल लेंस से छोटा है।
Advertisement

3) अपर्चर
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सिक्स-एलिमेंट लेंस है,  जबकि पिछले जेनरेशन के डिवाइस में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला लेंस दिया गया था। ऐप्पल ने दावा किया है कि यह नया लेंस पुराने वाले हैंडसेट के लेंस की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा लाइट कैपचर करता है। कम रोशनी में यह फ़ीचर बेहद ही कारगर साबित होगा। सिक्स एलिमेंट लेंस के कारण आप और ज्यादा क्रिस्प तस्वीरों की उम्मीद कर सकते हैं।

4) क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश
पहली बार किसी स्मार्टपोन में क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है। रात में फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए ऐप्पल ने ज्यादा एलईडी दिए हैं। ये एलईडी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर टोन मैचिंग का विकल्प देंगे।
 

ऐप्पल ने दावा किया है कि क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश 50 फीसदी ज्यादा रोशनी देता है और 50 फीसदी ज्यादा दूरी तक पहुंचता भी है। यह अनोखे फ्लिकर सेंसर के साथ भी आता है जो कृत्रिम रोशनी की फ्लिकरिंग को कम करके फोटो व वीडियो को और बेहतर बनाने का काम करता है।

5) नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर
ऐप्पल ने दोनों ही स्मार्टफोन में पावरफुल इमेज प्रोसेसिंग के लिए नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर पेश किया है। ऐप्पल का कहना है कि नया प्रोसेसर पिछले वेरिएंट से 60 फीसदी ज्यादा तेज है। ऐसा आईएसपी को बेहतर बनाने से संभव हो पाएगा।
 

इस टेक कंपनी का कहना है कि यह आईएसपी फोटो लेने के दौरान मात्र 25 मिली सेकेंड में 100 बिलियन ऑपरेशन करता है।

6) फेसटाइम एचडी कैमरा
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मौजूद हैं। याद रहे कि आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम एचडी कैमरा दिया गया था। इन कैमरे से आप 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे, जबकि पिछले जेनरेशन वाले डिवाइस 720 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम थे। हालांकि, इन सेंसर का अपर्चर अब भी एफ/ 2.2 है।

7) रॉ डीएनजी फाइल सपोर्ट
प्रोफेशनल यूज़र को ध्यान में रखते हुए ऐप्पल ने इन कैमरों में रॉ डीएनजी फाइल कैपचर करने की क्षमता दी है। इस फ़ीचर से अनजान लोगों को बता दें कि रॉ एक फाइल फॉर्मेट है। आप जब भी फोटो लेंगे इस फॉर्मेट में सेंसर द्वारा रिकॉर्ड किए गए सारे इमेज डेटा कैपचर हो जाते हैं। JPEG फॉर्मेट में तस्वीरें कंप्रेस्ड इमेज इंफॉर्मेशन के साथ आती हैं। रॉ फॉर्मेट में ज्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें मिलती हैं। हालांकि, रॉ डीएनजी फाइल जेपीईजी फोटो की तुलना में ज्यादा स्पेस लेते हैं। ऐप्पल थर्ड पार्टी एप्लिकेशन के जरिए रॉ सपोर्ट मुहैया कराएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.