आईफोन 6सी मेटल बॉडी स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

आईफोन 6सी मेटल बॉडी स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
अभी तक लॉन्च नहीं किया गया 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 6सी स्मार्टफोन इस साल मार्च महीने से ही सुर्खियों में है। अब दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा और बिक्री फरवरी में शुरू होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट में आईफोन 5सी की तरह प्लास्टिक बॉडी नहीं होगी। यह मेटल बॉडी के साथ आएगा। हालांकि, आईफोन 5सी की तरह यह अलग-अलग कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

"Foxconn insiders" के मुताबिक, आईफोन 6सी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। वैसे, आईफोन मॉडल के लॉन्च के तरीके को देखते हुए इसकी संभावना कम नज़र आती है। गौर करने वाली बात है कि कई पुरानी रिपोर्ट में आईफोन 6सी को यूज़र के लिए 2016 के मध्य में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया था।

ऐप्पल से जुड़ी खबरों को लीक करने में माहिर केजीआई एनलिस्ट मिंग शी क्यो ने दावा किया है कि आईफोन 6सी में 4 इंच का डिस्प्ले होगा। और इसके प्रोडक्शन का काम 2016 की पहली छमाही में शुरू होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 6सी में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फ़ीचर आईफोन 5सी में नहीं मौजूद था। यूज़र ए9 चिपसेट, एफ/2.2 एपरचर के साथ बेहतर फेसटाइम एचडी कैमरा, 802.11एसी वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.1 वायरलेस स्टेंडर्ड की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, आईफोन का यह मॉडल 3डी टच डिस्प्ले के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल ने इस फ्लैगशिप फ़ीचर को आईफोन के नए मॉडल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के साथ पेश किया था। आईफोन 6सी कंपनी के 'बजट' स्मार्टफोन रेंज का डिवाइस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »