iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में क्या होगा नया? लॉन्च से पहले जानें 10 बड़े अपग्रेड

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले समेत कई समान फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानें दोनों में क्या अंतर हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 08:06 IST
ख़ास बातें
  • दोनों iPhone में A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है
  • Pro Max में बड़ी स्क्रीन और बैटरी मिल सकती है
  • दोनों मॉडल में 48MP कैमरा सेटअप मिलने की चर्चा है

iPhone 18 Pro और Pro Max में स्क्रीन, कैमरा और बैटरी का बड़ा अंतर

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले काफी चर्चा है। दोनों फोन में कंपनी की नई A20 Pro चिप, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों मॉडल सिर्फ स्क्रीन साइज में अलग नहीं होंगे। बड़ी बैटरी, कैमरा फीचर्स और फोन के आकार को लेकर भी Pro Max मॉडल आगे रह सकता है। ऐसे में अगर आप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में से कोई एक खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो दोनों के बीच के अंतर को समझना जरूरी है। इस तुलना में हम डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, डिजाइन और संभावित कीमत के आधार पर दोनों iPhone मॉडल को आमने-सामने रख रहे हैं। ध्यान रहे कि इनमें से कुछ जानकारियां अभी रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक लॉन्च के बाद स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है।

iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max: लेटेस्ट लीक से क्या पता चला?

1. डिस्प्ले: साइज में बड़ा अंतर नहीं

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और iPhone 18 Pro Max में करीब 6.86/6.9-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों में 120Hz ProMotion और LTPO+ टेक्नोलॉजी आने की बात कही जा रही है। LTPO+ का फायदा बेहतर पावर एफिशिएंसी और कम फ्लिकरिंग के रूप में मिल सकता है।

Advertisement

2. Dynamic Island होगा छोटा

iPhone 18 Pro सीरीज में Dynamic Island के आकार को कम किए जाने की काफी चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे करीब 35% तक संकरा किए जाने का दावा किया गया है। इसके पीछे Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे ले जाने की बात कही गई है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट में इस बदलाव को लेकर अनिश्चितता भी है, इसलिए इसे अभी पक्का स्पेसिफिकेशन नहीं माना जाना चाहिए।

3. A20 Pro चिप दोनों फोन में

दोनों मॉडल में Apple का नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा अपग्रेड इसका 2nm प्रोसेस हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में A20 Pro से A19 Pro की तुलना में करीब 18% बेहतर परफॉर्मेंस और लगभग 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी का दावा सामने आया है, लेकिन ये Apple के आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।

Advertisement

4. कैमरा: इस बार बड़ा बदलाव

कैमरा iPhone 18 Pro सीरीज के सबसे बड़े अपग्रेड में से एक हो सकता है। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप रहने की उम्मीद है और 48MP मेन कैमरा के साथ Variable Aperture तकनीक आने की बात कही जा रही है। इससे कैमरा सेंसर में जाने वाली रोशनी को कंट्रोल करने और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।

हालिया रिपोर्ट्स में Mechanical Aperture को लेकर भी जानकारी सामने आई है। पहले यह फीचर सिर्फ Pro Max तक सीमित होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में इसे छोटे iPhone 18 Pro में भी आने की संभावना बताई गई है।

Advertisement

Pro Max के लिए रिपोर्ट्स ज्यादा दिलचस्प हैं। इसमें 48MP मुख्य कैमरा, Variable Aperture, 48MP Ultra-Wide और 48MP Periscope Telephoto कैमरा मिलने की बात कही गई है। एक हालिया रिपोर्ट में टेलीफोटो कैमरे के लिए 4x ऑप्टिकल जूम का जिक्र है। LiDAR Scanner भी जारी रह सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में Pro Max के लिए ज्यादा लंबा 6x zoom भी बताया गया है, लेकिन यह जानकारी अभी उतनी मजबूत नहीं है जितनी 48MP ट्रिपल कैमरा और Variable Aperture वाली रिपोर्ट्स।

5. सेल्फी कैमरा भी हो सकता है अपग्रेड

iPhone 18 Pro सीरीज में 24MP फ्रंट कैमरा आने की चर्चा है। इसका इस्तेमाल छोटे Dynamic Island के साथ जोड़ा जा रहा है। मौजूदा iPhone 17 Pro सीरीज में 18MP फ्रंट कैमरा होने के मुकाबले यह बड़ा अपग्रेड होगा।

Advertisement

6. Battery: Pro Max में सबसे बड़ा अंतर

यहां दोनों मॉडल के बीच सबसे बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro में करीब 4,288mAh की बैटरी होने की रिपोर्ट है, जबकि Pro Max में करीब 5,391mAh से 5,567mAh तक की क्षमता की लीक सामने आई है। Pro Max की 5,567mAh वाली क्षमता खास तौर पर US eSIM-only मॉडल से जुड़ी बताई गई है। SIM हार्डवेयर की वजह से दूसरे बाजारों में क्षमता थोड़ी अलग हो सकती है। A20 Pro की बेहतर पावर एफिशिएंसी और बड़ी बैटरी मिलकर Pro Max को लंबी बैटरी लाइफ दे सकती है, लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप Apple के आधिकारिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा।

7. Modem में भी बड़ा बदलाव

दोनों Pro मॉडल में Apple का नया C2 modem आने की उम्मीद है। हालांकि यहां भी बाजार के हिसाब से अंतर हो सकता है। US मॉडल में कथित तौर पर mmWave 5G की जरूरत के कारण Qualcomm modem का इस्तेमाल जारी रह सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मॉडल में C2 modem दिया जा सकता है। यह भारत के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय मॉडल में C2 modem मिलने की संभावना ज्यादा दिखाई देती है।

Advertisement

8. डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं

iPhone 18 Pro और Pro Max का डिजाइन मौजूदा iPhone 17 Pro सीरीज से पूरी तरह अलग होने की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स में लगभग वही फ्लैट डिजाइन और ट्रिपल कैमरा लेआउट की बात कही गई है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा और फोन की बॉडी थोड़ी मोटी हो सकती है। Pro Max में बड़ी बैटरी और नए कैमरा मैकेनिज्म के कारण मोटाई/वजन बढ़ने की संभावना बताई गई है।

9. नए कलर ऑप्शन

iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Dark Cherry, Light Blue, Dark Gray और Silver जैसे कलर सामने आए हैं। इनमें Dark Cherry को इस साल का नया सिग्नेचर कलर बताया जा रहा है।

10. कीमत

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,299 से $1,399 के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं iPhone 18 Pro Max के लिए $1,399 के आसपास या उससे ऊपर की कीमत की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स इससे भी ज्यादा कीमत की संभावना बताती हैं। ये भारतीय मुद्रा में 1.23 लाख से 1.33 लाख रुपये तक होता है। हालांकि, भारत की कीमत को लेकर अभी कोई भरोसेमंद अंतिम लीक सामने नहीं आया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.