iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!

iPhone 18 में एपल का A20 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 फोन में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले आ सकता है।
  • फोन में दो रियर कैमरा का खुलासा हुआ है।
  • स्मार्टफोन के साथ iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 18 मार्केट में अगले साल लॉन्च हो सकता है। (सांकेतिक फोटो)

iPhone 18 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल अगले साल मार्केट में दस्तक दे सकता है। अब फोन की बैटरी कैपिसिटी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कंपनी इसके साथ में iPhone 18e को भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन की बैटरी कैपिसिटी पता चली हैं। लीक में सामने आया है कि स्टैंडर्ड मॉडल की बैटरी iPhone 18 Pro से बड़ी होगी। आइए जानते हैं अपकमिंग iPhone में कितनी होगी बैटरी क्षमता। 

iPhone 18 और iPhone 18e की बैटरी कैपिसिटी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। Apple के मशहूर लीकर Littertree66 की ओर से यह जानकारी साझा (via) की गई है। टिप्स्टर के अनुसार, iPhone 18 और iPhone 18e का कोडनेम क्रमश: Taycan (V67 K) और Nevera (V69) बताया गया है। 

Advertisement

iPhone 18 की बैटरी कैपिसिटी 4430mAh बताई जा रही है। यह iPhone 17 से ज्यादा है जिसमें 3671mAh कैपिसिटी बताई जाती है। नए मॉडल की कैपिसिटी पुराने से 20% ज्यादा कही जा रही है। फोन में दो रियर कैमरा का खुलासा हुआ है। इन्हें सुपर वाइड कैमरा, और वाइड कैमरा के तौर पर मेंशन किया गया है। कहा गया है कि सेंसर का रिजॉल्यूशन पुराने मॉडल जैसा ही मिल सकता है। 

iPhone 18e के लिए कहा गया है कि फोन की बैटरी iPhone 17e से ज्यादा होगी। इसमें 10% की बढ़ोत्तरी हो सकती है। नया मॉडल 4430mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में सिंगल कैमरा का जिक्र यहां किया गया है। इसके सिंगल कैमरा को वाइड कैमरा के तौर पर मेंशन किया गया है। 

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी लीक हो चुके हैं। कहा गया है कि फोन में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की संभावना है। फोन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 18 में कंपनी का स्टैंडर्ड Dynamic Island डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है। स्मार्टफोन के साथ iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  2. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  7. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  8. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  9. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  10. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.