iPhone 17e अगले साल होगा किफायती Apple फोन के तौर पर पेश, अभी जानें क्या होगा खास

Apple अपनी लाइनअप में ज्यादा किफायती ऑप्शन शामिल करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 07:46 IST
ख़ास बातें
  • Apple अपनी लाइनअप में ज्यादा किफायती iPhone 17e शामिल करने वाला है।
  • iPhone 17e अगले साल बसंत मौसम में लॉन्च होगा।
  • iPhone 17e में लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया जा सकता है।

iPhone 16e में A19 चिपसेट दिया जा सकता है।

Photo Credit: Apple

Apple अपनी लाइनअप में ज्यादा किफायती ऑप्शन शामिल करने वाला है जिसका नाम iPhone 17e हो सकता है। यह किफायती आईफोन अगले साल दस्तक दे सकता है। कंपनी ने इस साल iPhone 16e को पेश किया था, जिसके एक साल बाद इसका अपग्रेड वर्जन बाजार में उतार दिया जाएगा। अफवाहों से रिलीज शेड्यूल के बारे में पता चला है। आइए iPhone 17e  के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17e Price (Expected)


ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, iPhone 17e अगले साल बसंत मौसम में लॉन्च होगा। इसके साथ कई अन्य नए Apple प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे, जिसमें नए M5 MacBook Pro, नए iPad और Mac के लिए एक नया एक्सटर्नल मॉनिटर शामिल होंगे। इन प्रोडक्ट के लॉन्च के साथ Apple लाइनअप में बड़ा विस्तार होगा। कीमत की बात करें तो फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन iPhone 17e एक बजट ऑप्शन के तौर पर किफायती रहने की उम्मीद है, जिसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। A19 प्रोसेसर के साथ ग्राहकों के लिए 17e परफॉर्मेंस के साथ एक किफायती पावरफुल डिवाइस हो सकता है। iPhone 17e को बड़े स्तर पर प्रोडक्ट्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।


Advertisement
iPhone 17e Features, Specifications (Expected)


iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया जा सकता है जो कि iPhone 16e में मौजूद A18 चिपसेट की तुलना में अपग्रेड है। इस अपग्रेड के चलते परफॉर्मेंस बेहतर होगी और आगामी Apple इंटेलिजेंस अपडेट में फायदा होगा। हालांकि, डिजाइन काफी हद तक 16e जैसा ही रहेगा, जिसमें सिंगल 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। इसमें फेस आईडी के साथ नॉच बरकरार रहेगा।

17e में C2 मॉडेम भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ज्यादा संभावना यह है कि यह टेक्नोलॉजी iPhone 18 के साथ शुरू होगी। Apple ज्यादा किफायती मॉडल के लिए मार्केट में जगह बना रहा है। इसी विजन के साथ कंपनी 17e लेकर आ रही है।
Advertisement

iPhone 17e बाजार में Apple की लाइनअप में अपनी जगह मजबूत के साथ किफायती डिवाइस के तौर पर करता हुआ नजर आता है। कंपनी बजट मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है जिसमें iPhone 17e मददगार साबित हो सकता है। अगले साल लोगों का ध्यान Apple पर रहेगा कि वह क्या बेहतर ला सकता है।
Advertisement

एप्पल अपनी आईफोन लाइनअप में विभिन्न बाजारों की जरूरतों को देखते हुए विस्तार कर रहा है। इसी विजन के साथ iPhone 17e को लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है और कंपनी किफायती स्तर पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करके नए ग्राहकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.