कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!

एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple 2026 की शुरुआत iPhone 17e, नए iPads और Macs के साथ करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Apple 2026 की शुरुआत कई नए प्रोडक्ट लॉन्च से करेगा
  • iPhone 17e और लो कॉस्ट MacBook रिपोर्ट में चर्चा में
  • फोल्डेबल iPhone और OLED MacBook Pro की भी तैयारी

iPhone 16e (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा iPhone 17e

Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में एक के बाद एक कई बड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है, जिनमें नया iPhone, अपडेटेड iPads और नए Macs शामिल होंगे। Apple का फोकस इस बार सिर्फ हाई एंड यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एंटरप्राइज और उभरते बाजारों को भी टारगेट किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी सॉफ्टवेयर फ्रंट पर भी बड़े अपडेट्स की तैयारी कर रही है, जिसमें Siri और Apple Intelligence से जुड़े बदलाव शामिल हैं। कुल मिलाकर, 2026 की शुरुआत Apple के लिए अब तक की सबसे बिजी पीरियड्स में से एक हो सकती है।

Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple सबसे पहले iPhone 17e को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा। इस नए iPhone में A19 चिप मिलने की बात कही जा रही है, जो iPhone 17 सीरीज में भी इस्तेमाल होगी। इसके अलावा, इसमें MagSafe चार्जिंग और Apple के इन हाउस सेलुलर और वायरलेस चिप्स दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple इसकी कीमत 599 डॉलर पर ही रख सकता है, जिससे कंपनी यह मैसेज दे सके कि यूजर्स को उसी कीमत पर ज्यादा फीचर्स मिल रहे हैं।

Apple कथित तौर पर इस iPhone 17e को खासतौर पर उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए प्रमोट करेगा। कमजोर होती प्रतिस्पर्धा से भी कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि Google के Pixel 10a में बड़े बदलावों की संभावना कम बताई जा रही है, जबकि Samsung फिलहाल अपने प्रीमियम सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

iPhone के अलावा Apple जल्द ही नए iPads भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एंट्री लेवल iPad और iPad Air को अपडेट किया जाएगा, हालांकि डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बेस मॉडल iPad में A18 चिप दी जा सकती है, जबकि iPad Air में M4 चिप मिलने की बात सामने आई है। A18 चिप के साथ एंट्री लेवल iPad को पहली बार Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिसे कंपनी इस प्रोडक्ट का बड़ा सेलिंग पॉइंट बनाएगी।

Mac लाइनअप की बात करें तो Apple 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro के नए वर्जन, M5 प्रोसेसर के साथ MacBook Air और अपडेटेड Mac Studio पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Mac Studio और Studio Display के नए वर्जन भी ज्यादा देर बाद नहीं आ सकते। इसके अलावा, इस साल नए Mac mini मॉडल्स भी रोडमैप में शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा Apple के लो कॉस्ट MacBook को लेकर है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह MacBook 13 इंच से छोटे डिस्प्ले और iPhone क्लास चिप के साथ आएगा। इसका मकसद सस्ते Windows लैपटॉप्स और Chromebooks को टक्कर देना बताया जा रहा है। Apple इसे नए यूजर्स और एंटरप्राइज सेगमेंट के लिए Mac इकोसिस्टम में एंट्री पॉइंट के तौर पर पेश कर सकता है।

सॉफ्टवेयर फ्रंट पर Apple आने वाले हफ्तों में iOS 26.4 का ऐलान कर सकता है, जिसमें Siri से जुड़े कुछ लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। साल के दूसरे हिस्से की बात करें तो Apple के पहले फोल्डेबल iPhone, iPhone 18 Pro सीरीज और OLED डिस्प्ले व टच सपोर्ट वाले MacBook Pro का भी जिक्र है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Apple के लिए एक बड़ा बदलाव माना जाएगा, क्योंकि कंपनी लंबे समय से टच स्क्रीन वाले Macs के खिलाफ रही है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  2. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  4. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  8. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.