दुबई जाकर भी भारत से सस्ता खरीद पाएंगे iPhone 17 Pro Max, फ्लाइट टिकट के बाद भी होगी हजारों की बचत

iPhone 17 Pro Max यूएई (दुबई) में काफी कम दामों में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये है।
  • iPhone 17 Pro Max की दुबई में कीमत AED 5,099 (लगभग 1,22,256 रुपये) है।
  • iPhone 17 Pro Max की कीमत दुबई में भारत से कम है।

iPhone 17 Pro Max में 48MP कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने 9 सितंबर को अपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से लेकर बिलकुल नया iPhone Air शामिल हैं। हर साल लॉन्च होने के बाद यह बात जरूर होती है कि आईफोन किस देश में सबसे कम दामों में मिल रहा है। आमतौर पर टैक्स और अन्य चार्ज के चलते सबसे लेटेस्ट आईफोन सबसे सस्ता अमेरिका में मिल रहा है। वहीं भारत से नजदीकी देश यूएई (दुबई) में भी लेटेस्ट आईफोन काफी कम दामों में मिल रहा है। अगर आप फ्लाइट लेकर भी दुबई जाएंगे तो भी आप भारत की तुलना में iPhone 17 Pro Max को कम दामों में खरीद पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि दुबई जाने में आपका फ्लाइट की टिकट में कितना खर्च होगा और फ्लैगशिप आईफोन 17 Pro Max कितने में खरीद पाएंगे।

iPhone 17 Series Price in India

iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। जबकि iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की 1,59,900 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। सबसे फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये, 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है।

Advertisement

दुबई में सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max की दुबई में शुरुआती कीमत AED 5,099 (करीबन 1,22,256 रुपये) है। हालांकि, इसमें मुद्रा विनिमय शुल्क लगने पर कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। Skyscanner पर भारत में पुणे से दुबई की SpiceJet की डायरेक्ट आने-जाने की फ्लाइट सबसे कम करीबन 18,201 रुपये की आ रही है, जिसमें 19 सितंबर, 2025 को जाना है और 20 सितंबर, 2025 की वापसी है। एक दिन में आईफोन खरीदकर वापस भारत आया जा सकता है। हालांकि, फ्लाइट की कीमत समय के साथ-साथ थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। 17 Pro Max की कीमत 1,22,256  रुपये और फ्लाइट टिकट की कीमत 18,201 रुपये को मिलाकर 1,40,457 रुपये बैठती है। जबकि भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है, जिस हिसाब से 9,443 रुपये की बचत हो सकती है। 

Advertisement

यह सिर्फ एक तुलना है कि एक प्रोडक्ट किसी देश में कितने दामों में मिल रहा है और दूसरे देश में कितनी कीमत है। Apple या किसी भी कंपनी के लिए अपने प्रोडक्ट की कीमत तय करने के लिए कई कारक निर्भर करते हैं, जिसमें सीमा शुल्क, टैक्स और अन्य चार्ज शामिल होते हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है हर कोई सिर्फ iPhone खरीदने के लिए दूसरे देश नहीं जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.