iPhone 17 Pro Max में होगा 48MP टेलीफोटो लेंस!

iPhone 17 Pro Max के लिए कहा गया है कि यह एपल का पहला फोन होगा जिसमें पूरा कैमरा सिस्टम 48 मेगापिक्सल लेंस वाला होगा। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है।
  • iPhone 16 के बारे में भी लीक्स आने शुरू हो चुके हैं।
  • iPhone 17 सीरीज अभी दो साल दूर है।

Phone 15 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

iPhone 15 सीरीज को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि iPhone 16 को लेकर लीक्स आने लगे। लेकिन अब iPhone 17 तक बात आ पहुंची है। iPhone 17 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में एक बड़ा अपडेट आ रहा है जिसमें इसके कैमरा के बारे में बताया गया है। सीरीज के मॉडल iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone 17 सीरीज अभी दो साल दूर है, जैसा कि एपल अपना वार्षिक लॉन्च का ट्रेंड फॉलो करती आ रही है। लेकिन सीरीज के iPhone 17 Pro मॉडल को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। Macrumors की मानें तो, इस फोन के कैमरा के बारे में खुलासा करते हुए कहा गया है कि यह 48 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। दरअसल यह बात एनालिस्ट जेफ पू की ओर से कही गई है जो कि एपल की सप्लाई चेन से संबंधित खबरें देने के लिए जाने जाते हैं। एनालिस्ट ने दावा किया है कि Apple Vision Pro से इसका संबंध हो सकता है। 

iPhone 15 Pro की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। iOS 17.2 आने के बाद अब फोन स्पेशिअल वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है जो कि Vision Pro प्लेबैक के लिए बताया गया है। iPhone 17 Pro Max के लिए कहा गया है कि यह एपल का पहला फोन होगा जिसमें पूरा कैमरा सिस्टम 48 मेगापिक्सल लेंस वाला होगा। 

iPhone 16 के बारे में भी लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में  आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में एक्शन बटन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट कहती है कि एक्शन बटन को अगली सीरीज में और भी ज्यादा पावरफुल बनाया जाएगा। यानी कि इसमें कई और फीचर्स कंपनी जोड़ने वाली है। रोचक जानकारी ये है कि एक्शन बटन अभी तक मेकेनिकल स्विच के रूप में काम करता है। लेकिन अगली सीरीज में कंपनी इसे टच पैनल की तरह कैपेसिटिव बनाने जा रही है, अगर यह खबर सही साबित होती है। नए एक्शन बटन को Atlas कोडनेम दिया गया है। इतना ही नहीं, एक्शन बटन मॉडल के अनुसार अलग-अलग साइज में भी दिया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  4. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.