₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर बड़ा ऑफर मिल रहा है। एक्सचेंज, एक्स्ट्रा बोनस और बैंक कैशबैक के बाद दोनों फोन की इफेक्टिव कीमत काफी कम हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 14:36 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत ₹56,990 तक पहुंची
  • iPhone 17 Pro Max ₹71,990 की इफेक्टिव कीमत में
  • एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक से होगी एक्स्ट्रा सेविंग्स

iPhone 17 Pro और Pro Max पर Reliance Digital का बड़ा ऑफर

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने के बाद अब पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर बड़ा ऑफर मिल रहा है। Reliance Digital पर इन दोनों फोन की कीमत को अलग-अलग छूट, पुराने फोन की एक्सचेंज कीमत, अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक के जरिए काफी कम किया जा सकता है। iPhone 17 Pro 256GB, जिसकी कीमत ₹1,34,900 है, सभी ऑफर का फायदा मिलने पर ₹56,990 की प्रभावी कीमत में मिल सकता है। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB की ₹1,49,900 वाली कीमत सभी लाभ के बाद ₹71,990 तक आ जाती है। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर की सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,34,900 है। इस पर पहले ₹9,910 की स्टोर छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की कीमत ₹1,24,990 रह जाती है। इसके बाद पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹55,000 तक की एक्सचेंज कीमत, ₹10,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का बैंक कैशबैक मिल सकता है। इन सभी लाभ को जोड़ने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹56,990 रह जाती है।

Advertisement

हालांकि, ₹56,990 वह कीमत है जो सभी मैक्सिमम बेनिफिट्स मिलने की स्थिति में बनती है। एक्सचेंज में मिलने वाली रकम आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी। Reliance Digital ने इस गणना के लिए iPhone 15 Pro की एक्सचेंज कीमत का उदाहरण दिया है।

Your reason to go Pro just got bigger. 📱

Get the iPhone 17 Pro starting at an effective price of just ₹56,990* at Reliance Digital.

Unlock even more value with great exchange value, exchange bonus, bank cashback and flexible payment options.

Want to know your current phone's… pic.twitter.com/K7zV16eu0E

— Reliance Digital (@RelianceDigital) September 23, 2026

इसी तरह iPhone 17 Pro Max 256GB की कीमत ₹1,49,900 है। इस पर भी ₹9,910 की स्टोर छूट मिल रही है, जिसके बाद कीमत ₹1,39,990 हो जाती है। इसके बाद ₹55,000 तक की एक्सचेंज कीमत, ₹10,000 का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का बैंक कैशबैक मिलने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹71,990 तक पहुंच जाती है।

Advertisement

यहां भी ग्राहक को ध्यान रखना होगा कि ₹71,990 सीधे फोन की बिक्री कीमत नहीं है। यह सभी उपलब्ध ऑफर और मै्क्सिमम एक्सचेंज लाभ को जोड़ने के बाद बनने वाली कीमत है। पुराने फोन की कीमत कम होने पर अंतिम रकम भी बढ़ जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.