iPhone 16e की गिरी कीमत, यहां से 7110 सस्ता खरीदें

अगर आप iPhone 16e को खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है।
  • iPhone 16e में 6-कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने इस साल फरवरी में अपना किफायती आईफोन iPhone 16e लॉन्च किया था। अगर आप इस आईफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iPhone 16e भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है और बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए iPhone 16e पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16e Price & Offers


iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 56,790 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि फरवरी, 2025 में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त 27,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फिलहाल यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से करीब 7,110 रुपये सस्ता मिल रहा है।


iPhone 16e Specifications


iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। iPhone 16e में 6-कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है। iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है। iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16e में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है। iPhone 16e की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.