iPhone 16 Pro Max पर आई तगड़ी डील, 15,700 रुपये गिरी कीमत

Apple का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त काफी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 Pro Max के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Offers on iPhone 16 Pro Max: Apple का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त काफी बचत हो सकती है। जी हां वियज सेल्स पर iPhone 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां पर आईफोन भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है, इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं, जिसके बाद 15,700 रुपये तक छूट का लाभ मिल सकता है। आइए iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Pro Max Price & Offers


विजय सेल्स पर iPhone 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,33,700 रुपये में लिस्टेड किया गया है। वहीं यह आईफोन बीते साल सितंबर में 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,29,200 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत से कुल 15,700 रुपये बचत हो सकती है।


iPhone 16 Pro Max Features, Specifications


iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2868 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में Apple A18 Pro (3nm) 6-core GPU प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह आईफोन प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 मीटर तक गहराई के साथ पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 227.00 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, 5जी और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.