iPhone 16 Deal: Rs 51,999 में iPhone 16 खरीदने का आज आखिरी मौका! यहां जानें टाइमिंग

खास बात यह है कि इस कीमत में कोई भी अतिरिक्त बैंक ऑफर शामिल नहीं है, जिसे ग्राहक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान के बाद पाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 10:58 IST
ख़ास बातें
  • आज, यानी 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे iPhone 16 को फिर से डील में लाया जाएगा
  • फोन 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा
  • चंद सेकंड के अंदर आउट ऑफ स्टॉक होने की पूरी संभावना

बीते साल iPhone 16 को 79,900 रुपये में पेश किया गया था

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज से सभी ग्राहकों के लिए लाइव है। हालांकि, कुछ प्रीमियम मेंबर्स के लिए यह सेल कल, यानी 22 सितंबर से ही लाइव थी, जिसमें ग्राहकों ने iPhone 16 को मात्र 51,999 रुपये में खरीदने का मौका हासिल किया। इस कीमत में iPhone 16 एक स्टील डील थी, तभी इसे चंद सेकंड में भारी मात्रा में ऑर्डर किया और कुछ ही मिनटों में कीमत में बढ़ोतरी हो गई। फिलहाल iPhone 16 फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और Coming Soon दिखाई दे रहा है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज आपको यह मौका फिर से मिलने वाला है, जहां आप iPhone 16 को 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Flipkart के मुताबिक, Big Billion Days में आज, यानी 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे iPhone 16 को एक बार फिर 51,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा और ऐसा हो सकता है कि इस सेल के दौरान यह आखिरी मौका हो। दोपहर 12 बजे फोन 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं, तो आपको ऐसा चंद सेकंड के अंदर करना होगा, क्योंकि आज भी इस कीमत के केवल शुरुआती कुछ मिनट तक उपलब्ध रहने की संभावना है।

ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि आप iPhone 16 के प्रोडक्ट पेज को पहले से खोलकर रखें और अपना एड्रेस व पेमेंट मैथड पहले से सेव करके रखें। आपको सेल शुरू होने के साथ ही इसे ऑर्डर करना होगा।

खास बात यह है कि इस कीमत में कोई भी अतिरिक्त बैंक ऑफर शामिल नहीं है, जिसे ग्राहक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान के बाद पाते हैं। बीते साल इस आईफोन को 79,900 रुपये में पेश किया गया था, जिस हिसाब से 27,901 रुपये की बचत हो रही है। सेल शुरू होने पर इसमें बैंक ऑफर का भी पता चल सकता है जो कि डील को और शानदार बनाएंगे।

अगर आप iPhone 16 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां भी आपको जबरदस्त डील मिल सकती है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,05,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,01,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 40,000 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो 61,999 रुपये तक कीमत हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.