93 हजार में मिल रहा iPhone 15 Pro, फ्लिपकार्ट दिवाली सेल पर मची लूट

Flipkart पर Apple iPhone 15 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 12:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 15 Pro Apple A17 Pro प्रोसेसर से लैस है।
  • iPhone 15 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके बाद से मौजूदा iPhone 15 सीरीज की कीमतों में काफी गिरावट आई है। अब दिवाली सेल के मौके पर Flipkart पर Apple iPhone 15 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया iPhone 15 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। आइए iPhone 15 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Apple iPhone 15 Pro Offers & Discount


Apple iPhone 15 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,03,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह बीते साल 1,34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर 65,600 रुपये की बचत और चुनिंदा मॉडल पर 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फ्लिपकार्ट पर यह उल्लेख किया गया है कि iPhone 15 Pro सभी ऑफर के बाद 93,249 रुपये में मिलेगा, जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।


iPhone 15 Pro Specifications


iPhone 15 Pro में 1179x2556 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। यह आईफोन Apple A17 Pro प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.