iPhone 15 Overheating Issue: यूजर्स ने नए आईफोन से जलने के निशान सोशल मीडिया पर किए शेयर

हाल ही में Apple ने अपने iPhone 15 Pro मॉडल में ओवरहीटिंग की समस्या को स्वीकार किया और इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रेस बयान में कहा कि वह इस मुद्दे से अवगत है और आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे ठीक करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 22:02 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Apple ने ओवरहीटिंग की समस्या को स्वीकारा था
  • अब कंपनी ने इसे फिक्स करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया है
  • कुछ समय से 15 Pro मॉडल्स में ओवरहीटिंग की समस्या रिपोर्ट की जा रही थी
A17 Pro Bionic SoC पर चलने वाले iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और इसके कुछ दिनों के अंदर दुनियाभर से यूजर्स ने इन दोनों मॉडल्स में ओवरहीटिंग की समस्या को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया था। कई दिनों तक इस तरह खबरों के बने रहने के बाद हाल ही में Apple ने ओवरहीटिंग की समस्या को स्वीकारा और अपकमिंग अपडेट के जरिए इसे ठीक करने का वादा भी किया। हाल ही में एक चीनी वेबसाइट ने कुछ यूजर्स के पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें यूजर्स ने दावा किया था कि iPhone 15 Pro सीरीज के मॉडल्स के अत्यधिक गर्म होने के कारण उनके शरीर के कुछ अंगों पर जलने के निशान पड़ गए।

CNMO ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिन्हें देखने से प्रतीत होता है कि सोशल मीडिया पर iPhone 15 Pro मॉडल्स के ओवर हीट होने की समस्या थम नहीं रही है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यूजर्स ने अपने शरीर के अंगों की तस्वीरें शेयर की हैं और रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया है कि जलने के निशान iPhone 15 Pro मॉडल्स से आए हैं।
Advertisement
 

Photo Credit: CNMO.com


पिछले कुछ हफ्तों में, Reddit, Twitter और Apple कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पर कई iPhone 15 Pro यूजर्स शिकायतें कर चुके हैं कि उनके फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं। कई प्रभावित यूजर्स ने पोस्ट किया कि तापमान बढ़ने और 80 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होने के कारण वे अपने फोन को ठीक से पकड़ भी नहीं पा रहे हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि समस्या नए A17 प्रो बायोनिक प्रोसेसर और टाइटेनियम चेसिस से संबंधित है। 

इसके बाद, हाल ही में Apple ने अपने iPhone 15 Pro मॉडल में ओवरहीटिंग की समस्या को स्वीकार किया और इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रेस बयान में कहा कि वह इस मुद्दे से अवगत है और आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे ठीक करेगी।
Advertisement

गुरुवार, 5 अक्टूबर से Apple ने इस फिक्स को अपडेट के जरिए रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है। Apple ने iOS 17.0.3 के रूप में अपडेट जारी किया है, जो लगभग 423.2MB साइज का है और इसे आम सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप अपने फोन के सेटिंग्स के अंदर इस अपडेट को जांच सकते हैं।
Advertisement

 जबकि अपडेट मुख्य रूप से iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स के लिए है, यह iPhone 15 और हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य iPhone मॉडल दोनों के लिए भी उपलब्ध है। यही सुधार iPadOS 17.0.3 पर भी लागू किए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone 15, Apple iPhone 15 Overheating
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.