iPhone 15 Pro Max की लीक कर देगी निराश, नहीं मिलेगा नया कैमरा और डिस्प्ले!

आईफोन 15 प्रो मैक्स में IMX803 कैमरा सेंसर पर बेस्ड 48 मेगापिक्सल 1/1.28″ क्वाड-बायर कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Apple हर बार की तरह इस साल भी अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज लेकर आने वाली है।
  • लीक से पता चला है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में कुछ नए फीचर्स शामिल होंगे।
  • iPhone 15 Pro Max में IMX803 सेंसर पर बेस्ड 48 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

iPhone 14 Pro Max में 6.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Apple हर बार की तरह इस साल भी अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज लेकर आने वाली है। इस सीरीज के फ्लैगशिप फोन iPhone 15 Pro Max का हाल ही में खुलासा हुआ है। आगामी आईफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी इस लीक में नजर आई है। यहां हम आपको आगामी आईफोन 15 प्रो मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ट्विटर पर Tech_Reve द्वारा हाल ही में एक लीक के जरिए आगामी iPhone 15 Pro Max का खुलासा हुआ है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस के साथ कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आईं हैं। नई जानकारी में पता चलता है कि 15 Pro Max में मौजूदा iPhone 14 Pro Max के जैसा कैमरा और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलेगी।
Advertisement

पहले जैसा होगा कैमरा
लीक के अनुसार, आईफोन 15 प्रो मैक्स में IMX803 कैमरा सेंसर पर बेस्ड 48 मेगापिक्सल 1/1.28″ क्वाड-बायर कैमरा मिलेगा जो कि पहले से ही iPhone 14 Pro और Pro Max मॉडल में दिया गया था। इस लीक से उन लोगों को निराशा हो सकती है जो कि सोनी IMX903, 1″ सेंसर पर बेस्ड एक नए कैमरा की उम्मीद कर रहे थे।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में मौजूदा जनरेशन वाली M12 OLED पैनल टेक्नोलॉजी जारी रहेगी। आपको बता दें कि यह परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी टेस्टिंग के आधार पर बेहतरीन साबित हुई थी। यूजर्स को ब्राइटनेस के लेवल या अन्य बदलावों के मामले में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

डिजाइन में होगा बदलाव
Advertisement
आगामी आईफोन में डिस्प्ले का साइज थोड़ा अलग होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 14 Pro Max में दी गई 160.7 मिमी की तुलना में 159.8 मिमी की कम ऊंचाई और 77.6 मिमी के बजाय 76.7 मिमी की थोड़ी कम चौड़ाई हो सकती है। हालांकि, सटीक डिस्प्ले डाइमेंशन के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लीक से पता चला है कि एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स में कुछ नए फीचर्स शामिल होंगे। सबसे ज्यादा अहम एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जो कि खासतौर पर प्रो मैक्स वर्जन में मिलने की उम्मीद है। इससे कैमरा की जूम कैपेसिटी में बढ़ोतरी के साथ 6x ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन प्रदान करने की संभावना है। इसके अलावा ऐसी अफवाह है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा जो कि एप्पल के सामान्य लाइटनिंग पोर्ट से अलग है। 
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो आईफोन 15 प्रो मैक्स में 3nm प्रोसेस के साथ Apple A17 बायोनिक चिप मिलने की उम्मीद है। यह एडवांस प्रोसेसर बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी प्रदान करेगा। लीक से यह भी पता चला है कि आईफोन में 8GB LPDDR5 RAM मिलेगी।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.