iPhone 13 मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, Amazon Great Republic Day Sale में गजब ऑफर

iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल है।

iPhone 13 मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, Amazon Great Republic Day Sale में गजब ऑफर

Photo Credit: Amazon

iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • iPhone 13 हैक्सा कोर Apple A15 Bionic प्रोसेसर पर काम करता है।
विज्ञापन
iPhone 13 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Great Republic Day Sale 2024 फायदेमंद मौका साबित हो सकती है। सेल के दौरान आईफोन 13 पर कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स के बाद आईफोन काफी किफायती दामों में आपका हो सकता है। यहां हम आपको iPhone 13 पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 13 की कीमत


Amazon Great Republic Day Sale 2024 के दौरान iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,999 रुपये हो जाएगी। भारतीय बाजार में iPhone 13 (128GB वेरिएंट) को सितंबर,2021 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। लॉन्च कीमत के मुकाबले अब फोन 30,901 रुपये सस्ता मिल रहा है।


एक्सचेंज ऑफर


एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 41,250 रुपये की बचत हो सकती है, जिससे कीमत 7,749 रुपये तक कम हो जाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।
 

iPhone 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल है। यह आईफोन हैक्सा कोर Apple A15 Bionic प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरा सेटअप के मामले में आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें आईफोन की लंबाई 146.70 mm, चौड़ाई 71.50 mm, मोटाई 7.65 mm और वजन 174 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, लाइटनिंग, 3जी और 4जी शामिल है। फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »