iPhone 12 तीन महीने तक नदी में डूबा रहा! जब निकाला तो पाया ...

कैलिफॉर्निया की स्टैनिस्लॉस नदी में सफाई करने उतरे एक गोताखोर को आईफोन पड़ा मिला।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • डूबे iPhone 12 को तीन महीने बाद निकाला गया।
  • एपल के अनुसार, फोन 30 मिनट तक 6 मीटर गहरे पानी में रह सकता है।
  • iPhone 12 में कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है।

iPhone 12 में कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है।

Apple iPhone तीन महीने तक अगर गहरे पानी में पड़ा रहे तो क्या होगा? iPhone 12 के साथ ऐसा ही हुआ। एक शख्स का iPhone 12 मॉडल तीन महीने तक नदी में डूबा रहा। फोन पर काई जम गई। जब फोन निकाला गया तो पूरा काई में लदा हुआ था। तो क्या फोन डेड हो गया? नहीं, फोन वर्किंग कंडीशन में पाया गया। मामला कैलिफॉर्निया का है। 

कैलिफॉर्निया की स्टैनिस्लॉस नदी में सफाई करने उतरे एक गोताखोर को आईफोन पड़ा मिला। इस डूबे iPhone 12 को तीन महीने बाद निकाला गया था। Apple Insider की रिपोर्ट के अनुसार, जब फोन को निकाला गया तो यह पूरा पानी की काई में लद गया था। लेकिन हैरानी की बात थी कि डिस्प्ले पूरा वर्किंग कंडीशन में था। यहां पर फोन ड्यूरेबिलिटी में खरा उतरा। गोताखोर को यह फोन नवंबर में मिला था। उसने कुछ दिन इसे सुखाया, और फिर चार्जर से कनेक्ट करके इसे चार्ज किया। 

फोन चालू हालत में था। बता दें कि iPhone 12 में कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है। एपल के अनुसार, 30 मिनट तक फोन 6 मीटर गहरे पानी में रह सकता है, और खराब नहीं होगा। लेकिन यहां तो फोन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 मिनट की बजाए 3 महीने तक पानी में रहने के बाद भी यह चालू हो गया। एपल इनसाइडर को गोताखोर Lee ने बताया कि 10 नवंबर को वह जब नदी की सफाई कर रहा था तो उसे यह फोन मिला था। उसने इसे सुखाया और फिर चार्ज करके स्विच ऑन किया। 

फोन पर कोई पासकोड नहीं लगा था, और न ही इस पर फेसअनलॉक था। इस वजह से वह फोन को चालू कर सका और डेटा भी मिल गया। ली को अभी तक फोन के मालिक का पता नहीं चल पाया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। 2022 में यूके में एक शख्स ने फोन को नदी में खो दिया था। लेकिन एक साल बाद भी वह इसको ढूंढने में कामयाब रहा था, और फोन चालू हालत में पाया गया था। 
Advertisement

ऐसी ही एक और घटना हाल ही में पता चली जब iPhone 12 Pro फोन 26वीं मंजिल से नीचे गिर गया, लेकिन फिर भी बच गया! चीन के फुजियान प्रांत में एक महिला का Apple iPhone 12 Pro 26वीं मंजिल से गिर गया था। हालांकि, ऐसा नहीं है कि फोन सीधा किसी ठोस सतह से टकराया। गिरने के बाद आईफोन 12 प्रो बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर फोम से बने प्लेटफॉर्म में घुस गया। महिला द्वारा मदद का अनुरोध के बाद एक कर्मचारी फोन लेने के लिए दूसरी मंजिल पर गया। देखने पर पता चला कि डिवाइस की स्क्रीन पूरी तरह से सुरक्षित थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent display
  • Dolby Vision video recording
  • Snappy overall performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Heats up when gaming
  • Not differentiated much from iPhone 12
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.