iPhone 11 Pro, और iPhone 11 Pro Max लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हैं लैस

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max Price in India: आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। आईफोन 11 प्रो की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स में 12 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे है
  • आईओएस 13 पर चलेंगे iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री भारत में 27 सितंबर से

iPhone 11 Pro Price in India: आईफोन 11 प्रो की कीमत 99,900 रुपये से शुरू

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है। क्यूपर्टिनो में आयोजित एक इवेंट में ऐप्पल ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। इस इवेंट में कंपनी ने आईफोन 11 को भी लॉन्च किया जो कंपनी का सबसे किफायती आईफोन है। इसके साथ ऐप्पल आर्केड गेम सब्सक्रिप्शन और ऐप्पल टीवी+ वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस से भी पर्दा उठाया गया। इवेंट में Apple ने ऐप्पल वॉच सीरीज 5 और नए 10.2 इंच के आईपैड को भी पेश किया गया,
साथ ही iOS 13 के बारे में भी इवेंट के दौरान जानकारी को साझा किया गया है।। आइए आपको आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max price in India, sale date

आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। अमेरिकी मार्केट में हैंडसेट 999 डॉलर (करीब 71,600 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,149 डॉलर (करीब 82,301 रुपये) और 1,349 डॉलर (करीब 96,600 रुपये) में बिकेंगे। भारत में आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। अमेरिकी मार्केट में इस 64 जीबी वेरिएंट का दाम 1,099 डॉलर (करीब 78,700 रुपये) है। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,249 डॉलर (करीब 89,500 रुपये) और 1,449 डॉलर (करीब 1,03,800 रुपये) में बेचे जाएंगे।


ऐप्पल ने बताया है कि ग्राहक आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स को मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे। दोनों नए आईफोन मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 सितंबर से शुरू होगी। सेल 20 सितंबर से शुरू होगी, जबकि भारत में बिक्री का आगाज 27 सितंबर को होगा।
Advertisement
 

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max specifications

कंपनी का कहना है कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स सबसे पावरफुल व एडवांस्ड स्मार्टफोन हैं। इन्हें प्रो यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन कंपनी के नए प्रो डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max ऐप्पल के नए आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले हैं। स्क्रीन हैपटिक टच को सपोर्ट करते हैं। फोन में टैक्सचर्ड मैट ग्लास है और स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन है। इन हैंडसेट को IP68 की रेटिंग मिली है। दोनों ही फोन में ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें थर्ड जेनरेशन न्यूरल इंजन है। ऐप्पल का कहना है कि न्यूरल इंजन से रियल टाइम फोटो और वीडियो एनलिसिस को मदद मिलेगी।
Advertisement

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में पिछले हिस्से पर तीन-तीन रियर कैमरे हैं। ऐप्पल ने इसे प्रो कैमरा सिस्टम का नाम दिया है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं। ये एफ/ 1.8 वाइड एंगल, एफ/ 2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल और एफ/ 2.4 टेलीफोटो लेंस हैं। वाइड-एंगल और टेलीफोटो कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में इनहांस्ड नाइट मोड, अपडेटेड पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट एचडीआर जैसे फीचर हैं। इन हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे भी हैं।

फेस आईडी को भी नए आईफोन मॉडल में अपग्रेड किया गया है। अब यह 30 प्रतिशत ज्यादा तेजी से काम करेगा। बैटरी लाइफ को लेकर Apple का दावा है कि iPhone 11 Pro की बैटरी आईफोन Xएस की तुलना में 4 घंटे ज्यादा चलेगी और iPhone 11 Pro Max “सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ वाला आईफोन” है। इसकी बैटरी आईफोन Xएक्स मैक्स की तुलना में 5 घंटे ज्यादा चलेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3969 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3046 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  4. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  5. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  6. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  7. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  8. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  9. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  10. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.