Apple iPhone 11 लॉन्च, दो रियर कैमरे और ए13 बायोनिक प्रोसेसर से है लैस

Apple iPhone 11: ऐप्पल आईफोन 11 में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। आईफोन 11 कैमरा की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जानें iPhone 11 Price in India के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 11 में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • कैमरा डिपार्टमेंट में आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है
  • iPhone 11 की सेल भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी

Apple iPhone 11 Price in India: ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत 64,900 रुपये से होगी शुरू

Apple iPhone 11: ऐप्पल का नया स्मार्टफोन आईफोन 11 लॉन्च कर दिया गया है। iPhone 11 कंपनी के हैंडसेट आईफोन Xआर का अपग्रेड है। कंपनी का दावा है कि iPhone XR, 2018 में पेश किए गए सभी आईफोन में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। iPhone 11 लॉन्च के अलावा Apple ने इवेंट में नए iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी पेश किया है। फिलहाल, ऐप्पल अपने आईफोन Xआर को लाइनअप में बरकरार रखेगी।
 

iPhone 11 price in India

ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये मे शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन का 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आएगा। अमेरिकी मार्केट में इन्हें क्रमशः 749 डॉलर (करीब 53,600 रुपये) और 849 डॉलर (करीब 60,800 रुपये) में बेचा जाएगा। नया आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा। अमेरिकी मार्केट में प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 सितंबर से शुरू होगी। सेल का आगाज़ 20 सितंबर से होगा, जबकि भारत में इसे 27 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

iPhone 11 specifications

iPhone 11 लॉन्च इवेंट में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। हैंडसेट में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। इसमें ऐप्पल के नए ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Apple का दावा है कि नया ए13 बायोनिक चिपसेट दुनिया के किसी भी फोन में मिलने वाले 'सबसे तेज सीपीयू' और 'सबसे तेज जीपीयू' लेकर आता है। आईफोन 11 आईओएस 13 पर चलेगा जिसमें डार्क मोड, साइन इन विथ ऐप्पल और हैपटिक टच सपोर्ट जैसे फीचर हैं।


कैमरा डिपार्टमेंट में आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है। नए आईफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। जुगलबंदी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है और यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्ट एचडीआर, बेहतर नाइट मोड और इनहांस्ड पोर्ट्रेट मोड जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। डुअल रियर कैमरा सेटअप 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
Advertisement

आईफोन 11 में फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है जो 4K और स्लो-मो वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अगर आप लैंडस्केप मोड इस्तेमाल करेंगे तो यह वाइडर आउटपुट देगा।

बैटरी लाइफ के बारे में ऐप्पल ने कहा है कि यह सिंगल चार्ज में iPhone XR से 1 घंटे ज़्यादा बैटरी लाइफ देगा। बता दें कि हमारे रिव्यू में आईफोन Xआर की बैटरी पूरे दिन चल गई थी। एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने करीब 13 घंटे में दम तोड़ा था।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 11 के अलावा कंपनी ने नए आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.