इंटेक्स ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस अपना पहला स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 मई 2016 18:00 IST
इंटेक्स ने फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस अपना पहला 4जी स्मार्टफोन एक्वा सिक्योर लॉन्च कर दिया है। बायो-मैट्रिक सिक्योरिटी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आने इंटेक्स एक्वा सिक्योर स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। फोन गोल्डन और ग्रे दो कलर वेरिएंट में देशभर के बड़े रिटेल स्टोर के साथ ईकॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

4जी सपोर्ट के साथ आने वाले इंटेक्स एक्वा सिक्योर में लेटेस्ट बायो-मैट्रिक सिक्योरिटी के साथ 854×480  पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दिया गया है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1 जीबी  और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

बात करें कैमरे की तो इंटेक्स एक्वा सिक्योर में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में पैनोरमा और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे मोड दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को दमदार बनाने के लिए 1900 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है जिसके 6 घंटे तक का टॉक टाइम व 8 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 133.5x66.5x9.4 एमएम और वजन 130 ग्राम है।

वीओएलटीई के साथ 4 जी सपोर्ट वाले इंटेक्स एक्वा सिक्योर स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

इसके अलावा फोन मेंलाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जी-सेंसर दिए गए हैं। डिवाइस जेस्चर कंट्रोल और इमरजेंसी रेस्क्यू के साथ आता है। फोन में मातृभाषा ऐप पहले से इंस्टॉल आता है जिससे यह फोन हिंदी सहित 21 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex Mobile, Intex Aqua Secure, In
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.