इंटेक्स क्लाउड फ्लैश बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2015 14:37 IST
इंटेक्स ने अपने क्लाउड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन क्लाउड फ्लैश लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट गैजेट्स 360 पर सोमवार से मिलेगा।

देश की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने डबल डेटा ऑफर के लिए एयरटेल के साथ समझौता किया है। यह ऑफर 3जी के साथ 4जी सिम पर भी लागू होगा। कंपनी स्क्रीन पर भी 1 साल की वारंटी दे रही है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि इंटेक्स क्लाउड फ्लैश के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इस स्मार्टफोन की एक और खासियत 4जी कनेक्टिविटी है। इस प्राइस रेंज में नए इंटेक्स स्मार्टफोन की भिड़ंत लोकप्रिय लेनेवो के3 नोट से होगी।
Advertisement

(पढ़ें: इंटेक्स क्लाउड फ्लैश बनाम लेनेवो के3 नोट)

क्लाउड फ्लैश एक डुअल-सिम फोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। 4जी के अलावा इंटेक्स क्लाउड फ्लैश 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x71.5x6.5 मिलीमीटर है और वज़न 123.5 ग्राम।
Advertisement

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ के मोबाइल बिजनेस हेड संजय कुमार कलिरोना ने क्लाउड फ्लैश को पेश करते हुए कहा, “टेक सेवी कंज्यूमर के लिए क्लाउड फ्लैश बेहतरीन पैकेज है। इसका डिजाइन शानदार है और परफॉर्मेंस भी बेहतरीन। हम गैजेट्स 360 के साथ एक्सक्लूसिव समझौता करके भी खुश हैं। उम्मीद है कि हम अपने उपभोक्ताओं के भरोसे पर खरा उतरेंगे।”

ज्ञात हो कि गैजेट्स 360 इंटेक्स क्लाउड फ्लैश का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रिटेल पार्टनर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.