इंटेक्स का यह 4जी स्मार्टफोन 4,999 रुपये में मिलेगा

इंटेक्स का यह 4जी स्मार्टफोन 4,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
इंटेक्स ने नया एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन क्लाउड 4जी स्मार्ट लॉन्च किया है। इंटेक्स क्लाउड 4जी स्मार्ट की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड 4जी स्मार्ट के नाम से ही साफ है कि इसमें 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। 5,000 रुपये के रेंज में नए इंटेक्स क्लाउड 4जी स्मार्ट की भिड़ंत लेनेवो ए2010, ज़ेडटीई ब्लेड क्लस 4जी और फीकॉम एनर्जी 653 से होगी।

(पढ़ें: इंटेक्स क्लाउड 4जी स्मार्ट बनाम लेनेवो ए2010 बनाम फीकॉम एनर्जी 653 बनाम ज़ेडटीई ब्लेड क्लक्स 4जी)

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले क्लाउड 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.4x73.2x9.75 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।

इसमें 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। क्लाउड 4जी स्मार्ट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट से लैस है, यानी यूज़र एक वक्त पर दोनों सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड को ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हैंडसेट पर मातृभाषा, इंटेक्स सर्विस, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, मिंत्रा और चैट्ज़ जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। यह ब्लैक, व्हाइट और शैंपेन कलर में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »