• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा पावर एचडी 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा पावर एचडी 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा पावर एचडी 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एक्वा पावर एचडी 4जी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है
  • इंटेक्स का यह फोन ब्लू, शैंपेन और ग्रे कलर में मिलेगा
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा पावर एचडी 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,363 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्धता की जानकारी के बिना लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन जल्द ही इस फोन के बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नया इंटेक्स एक्वा पावर एचडी 4जी स्मार्टफोन 2015 में लॉन्च हुए कंपनी के एक्वा पावर एचडी स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

डुअल सिम वाले एक्वा पावर एचडी 4जी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। कंपनीका कहना है कि इस हैंडसेट में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 66 प्रतिशत है।

नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6592एम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 3जी के साथ इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके अलावा फोन भारतीय एलटीई बैंड के साथ 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन में एक समय पर एक सिम में ही 4जी सपोर्ट करेगा।

फोन का डाइमेंशन 144x72.8x9.6 एमएम है और एक्वा पावर एचडी 4जी में 3900 एमएएच की बैटरी है। फोन का वज़न 155 ग्राम है और इसमें एक एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। आधिकारिक लिस्टिंग से पता चलता है कि इंटेक्स एक्वा पावर एचडी 4जी ब्लू, शैंपेन और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »