इंटेक्स एक्वा जॉय 3जी स्मार्टफोन की कीमत है 2,799 रुपये

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 5 मई 2016 12:07 IST
एक्वा लायंस 3जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिनों के अंदर ही इंटेक्स ने नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्वा ज़ॉय पेश किया है। 2,799 रुपये वाले इंटेक्स एक्वा जॉय स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

इंटेक्स एक्वा जॉय में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 233 पीपीआई। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
Advertisement

इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा जॉय में 0.3 मेगापिक्सल का रियर व फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।

हैंडसेट में 1450 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 160 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह स्मार्टफोन सिर्फ एक सिम स्लॉट पर 3जी सपोर्ट करता है।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा जॉय में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, न्यूज़हंट, हाइक और ओपेरा मिनी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसका डाइमेंशन 125x63.9x10.1 मिलीमीटर है और वज़न 110 ग्राम। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.