इंटेक्स एक्वा जेनएक्स फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2015 15:57 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने गुरुवार को अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्वा जेनएक्स लॉन्च किया। इंटेक्स एक्वा जेनएक्स की कीमत 13,299 रुपये है। यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

इंटेक्स एक्वा जेनएक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के अपग्रेड दिए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर ड्रैगनट्रेल ग्लास कोटिंग प्रोटेक्शन मौजूद है।
हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद है 2 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें ग्लोव्स मोड सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी और वाई-फाई के साथ अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें हाइब्रिड सिमकार्ड स्लॉट मौजूद है, यानी यूज़र एक वक्त में दूसरे सिम कार्ड या माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

डिवाइस में मातृभाषा सॉफ्टवेयर फ़ीचर मौजूद है जिसकी मदद से यूज़र 21 क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद कर पाएंगे।

इस हैंडसेट के सिल्वर और शैंपेन कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इंटेक्स ने हाल ही में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन इंटेक्स क्लाउड फ्लैश लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  2. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  3. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  5. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  6. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  7. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  8. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  10. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.