इंटेक्स एक्वा एयर II लॉन्च, 4,690 रुपये है कीमत

इंटेक्स एक्वा एयर II लॉन्च, 4,690 रुपये है कीमत
विज्ञापन
पिछले हफ्ते क्लाउड 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इंटेक्स ने नया एंट्री-लेवल एक्वा एयर II हैंडसेट लॉन्च किया है। 4,690 रुपये के इंटेक्स एक्वा एयर II को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।

एक्वा एयर II एक डुअल-सिम फोन है जो आउट ऑफ बॉक्स पुराने एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटी6572डब्ल्यू प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है।

इंटेक्स के इस नए स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। हैंडसेट में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक)  की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट का डाइमेंशन 145.5x72.8x9.9 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम। इंटेक्स एक्वा एयर II में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें मौजूद 2300 एमएएच की बैटरी के बारे में 2जी नेटवर्क पर 6 घंटे तक का और 3जी नेटवर्क पर 4 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यह स्मार्टफोन ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पिछले हफ्ते इंटेक्स ने 4,999 रुपये में अपना क्लाउड 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »