इंटेक्स एक्वा ऐस का रिव्यू

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 16:39 IST
कुछ दिनों पहले ही हमने इंटेक्स एक्वा ट्रेंड स्मार्टफोन को रिव्यू किया था। अब बारी है इसी ही कंपनी के एक नए हैंडसेट की। इंटेक्स को बजट रेंज के स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने प्रीमियम रेंज का स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। इंटेक्स एक्वा ऐस की कीमत 12,999 रुपये है और इसकी भिड़ंत बाज़ार में पहले से मौजूद कई शानदार परफॉर्मेंस वाले डिवाइस से होगी। हमें उम्मीद है कि इंटेक्स हमें चौंकएगा और यह साबित करेगा कि वह कुछ अलग करने के लिए भी तैयार है।
 

लुक और डिज़ाइन
इंटेक्स एक्वा ऐस का डिज़ाइन बहुत हद तक सोनी के प्रोडक्ट से मेल खाता है,थोड़ा सा ऐप्पल के लुक का भी तड़का लगाया गया है। फोन के किनारे पर मेटालिक रिम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को पहली बार हाथों में लेने पर एहसास हुआ कि यह हल्का है। इसकी पूरी बॉडी प्लास्टिक की है। हालांकि, यह हैंडसेट कहीं से संपूर्ण होने का एहसास नहीं देता।

रिव्यू के लिए मिला व्हाइट और गोल्ड वेरिएंट दिखने में ठीक-ठाक है, लेकिन अपनी ओर ध्यान खींचने वाला तो बिल्कुल नहीं।
Advertisement

माइक्रो-यूएसबी पोर्ट को टॉप पर जगह दी गई है। इसके बगल में 3.5 एमएम का ऑडियो सॉकेट है। ऐसा लगता है कि हैंडसेट के निचले हिस्से में दो स्पीकर ग्रिल बने हैं, हालांकि इनमें से सिर्फ एक स्पीकर है। दूसरा डिज़ाइन एलिमेंट है। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ है, हालांकि ये हमारी पसंद से थोड़े नीचे हैं। इस तरफ माइक्रोएसडी कार्ड ट्रे को भी जगह दी गई है। वहीं, बायीं तरफ एक और ट्रे है जो दो माइक्रो-सिम कार्ड के लिए है।

फ्रंट और बैक पैनल को गोरिल्ला ग्लास 3 की मदद से बनाया गया है। हमें हैंडसेट के किनारे पर बने मैटालिक रिम से निराशा हुई, क्योंकि साधारण इस्तेमाल के बाद ही एक-दो दिन के अंदर इसपर स्क्रैच के निशान साफ़ नज़र आने लगे।
Advertisement

हमारा सुझाव होगा कि आप इस हैंडसेट के साथ आने वाले फ्लिप कवर का इस्तेमाल करें, काश ये थोड़ा और खूबसूरत होता।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन
इंटेक्स ने इसमें लेटेस्ट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने जोर-शोर से प्रचार किया कि हैंडसेट 3 जीबी के रैम से लैस है जो कि इस प्राइस रेंज के लिए क्रांतिकारी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें से 10 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। यह यूएसबी-ओटीजी फ़ीचर के साथ आता है।
Advertisement

इंटेक्स ने किसी कारण से 720x1280 पिक्सल के एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया है जो इस प्राइस रेंज में 5 इंच के स्क्रीन के लिए शानदार नहीं माना जाएगा। स्क्रीन थोड़ा डल है और सूरज की रोशनी में इसपर कुछ भी पढ़ पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। आपको तुरंत ही एहसास होगा कि इसका स्क्रीन उम्मीद से कमज़ोर है।

एलटीई (बैंड 40) के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैंडसेट में मौजूद हैं। रियर कैमरे में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। बैटरी 2300 एमएएच की है।

एक्वा ऐस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 के साथ आता है और कंपनी ने इसे ज्यादा कस्टमाइज नहीं किया है। डिफॉल्ट आइकन दिखने में बेहद खराब है। इसमें दिया गया कस्टम कीबोर्ड को इस्तेमाल करने में हमें परेशानी हुई। हमने तो इसे तुरंत ही डिसेबल कर दिया।

परफॉर्मेंस
हमने पहले ही कहा है कि इंटेक्स एक्वा ऐस का स्क्रीन हमें ज्यादा पंसद नहीं आया। ज्यादातर काम के लिए यह उपयुक्त है, लेकिन हमने इस कीमत में ज्यादा बेहतर स्क्रीन देखे हैं। हमें फोन के गर्म होने से परेशानी हुई। ऐसे तब भी हो रहा था जब डिवाइस पर कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं किया जा रहा था। कई बार तो हैंडसेट को हाथों में रखना मुश्किल हो गया। एक अजीब बात यह हुई कि इस फोन को कई इलाकों में 4जी नेटवर्क खोजने में दिक्कत हुई जबकि अन्य फोन आसानी से ऐसा कर रहे थे।

हमने पाया कि 720 पिक्सल के वीडियो फाइल प्ले करने में भी कभी-कभार दिक्कत हुई। 1080 पिक्सल के वीडियो फाइल तो ढेरों कमियों के साथ चले। इनबिल्ट स्पीकर की परफॉर्मेंस बेहद ही खराब थी, कम वॉल्यूम लेवल पर भी आवाज़ साफ नहीं आ रही थी। हैंडसेट के साथ आने वाले हेडफोन वॉयस कॉल के लिए तो ठीक हैं पर म्यूज़िक के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं हैं। बेंचमार्क टेस्ट के नतीज़े अच्छे आए।

कैमरे ने सबसे ज्यादा निराश किया। दिन के उजाले में ली गई तस्वीरों में ज्यादातर मौकों पर फोकस गड़बड़ होने की कमी दिखी। डिटेल बिल्कुल ही गायब हो गए और हर तस्वीर में अजीब-सा बनावटीपन था। क्लोज़अप शॉट भी कैमरे की खराब परफॉर्मेंस की ओर इशारा करते हैं। घर के अंदर ली गई तस्वीरें और भी खराब थीं।

दूसरी तरफ, हमें बैटरी की परफॉर्मेंस ने सबसे ज्यादा चौंकाया। वीडियो लूप टेस्ट में बैटरी 10 घंटे और 14 मिनट तक चली। बैटरी की क्षमता को देखते हुए हम खराब नतीजे की उम्मीद कर रहे थे।

हमारा फैसला
इंटेक्स ने जोर-शोर से प्रचार किया है कि इस हैंडसेट में 3 जीबी का रैम है जो इस कीमत के हैंडसेट के लिए क्रांतिकारी बदलाव है। ईमानदारी से कहें, तो इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। हम हैंडसेट में ज़्यादा बेहतर डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी होना पसंद करेंगे। हमें फोन की बैटरी लाइफ को लेकर शंका थी, लेकिन परफॉर्मेंस ने हमें चौंका दिया।

सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा मानना है कि इंटेक्स अब तक सही फॉर्मूले को खोजने में नाकाम रहा है। इस कीमत या इससे भी कम में, मार्केट में ज्यादा बेहतर फोन उपलब्ध हैं। इनमें बड़े डिस्प्ले वाला लेनेवो के3 नोट (रिव्यू), शाओमी एमआई 4आई (रिव्यू) और मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) (रिव्यू) शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.