इंटेक्स ने लॉन्च किए दो सस्ते 3जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन

इंटेक्स ने लॉन्च किए दो सस्ते 3जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन
विज्ञापन
इंटेक्स के दो नए स्मार्टफोन एक्वा 3जी एनएस और एक्वा वेभ को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 3,190 और 2,949 रुपये है। उम्मीद है कि दोनों ही स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे।

इंटेक्स के दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेंगे और इनमें डुअल-सिम सपोर्ट मौजूद है। इंटेक्स एक्वा 3जी एनएस और एक्वा वेभ के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रैडट्रम (एससी7715) प्रोसेसर मौजूद हैं, हालांकि एक्वा वेभ में इस चिपसेट के अलग वर्ज़न का इस्तेमाल किया जा गया है। स्मार्टफोन में 256 एमबी के रैम मौजूद हैं और इनकी इनबिल्ट स्टोरेज 512 एमबी है। दोनों ही हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इनमें 4 इंच के डिस्प्ले हैं जिनका रिज़ॉल्यूशन 480x800 पिक्सल है।
intex aqua waveदोनों ही हैंडसेट में सबसे बड़ा फर्क कैमरा डिपार्टमेंट में है। एक्वा 3जी एनएस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। वहीं, एक्वा वेभ का रियर और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। एक्वा वेभ का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में 1400 एमएएच की बैटरी है।

एक्वा 3जी एनएस का डाइमेंशन 122.5x63.3x10.1 मिलीमीटर है, जबकि एक्वा वेभ का डाइमेंशन है 123.5x64.5x10 मिलीमीटर। दोनों ही हैंडसेट में एक स्लॉट 3जी सिम के लिए है और दूसरा 2जी के लिए। हैंडसेट में ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई और जीपीआरएस/ एज कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

इंटेक्स एक्वा 3जी एनएस को शैंपेन कलर में लिस्ट किया गया है और एक्वा वेभ को ब्लैक, ग्रे व व्हाइट कलर वेरिएंट में।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »