Intex Aqua 3G Neo स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,700 रुपये से कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 25 अगस्त 2015 15:11 IST
इंटेक्स (Intex) ने अपना एक्वा 3जी नियो (Aqua 3G Neo) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर 3,690 रुपये में लिस्ट किया गया है। Intex की ओर से हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

Intex के Aqua सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इंटेक्स एक्वा 3जी नियो (Intex Aqua 3G Neo) में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 512MB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इंटेक्स एक्वा 3जी नियो (Intex Aqua 3G Neo) स्मार्टफोन 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ  के सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 1500mAh की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, बैटरी 8 घंटे का टॉक टाइम और 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 125x65x10mm है और वज़न 105 ग्राम। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, शैंपेन और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्टेड है।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में Intex ने अपना सेंस 5.0 (Sense 5.0) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की कीमत 4,690 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.