इनफोकस विज़न 3 की सेल अमेज़न इंडिया पर शुरू

इनफोकस ने इसी हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन विज़न 3 भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इनफोकस विज़न 3 को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। InFocus Vision 3 की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलविज़न डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 11:36 IST
इनफोकस ने इसी हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन विज़न 3 भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इनफोकस विज़न 3 को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। InFocus Vision 3 की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलविज़न डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी। इनफोकस विज़न 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। अभी इस स्मार्टफोन का सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट ही मिलेगा।

InFocus Vision 3 की भारत में कीमत
इनफोकस विज़न 3 हैंडसेट ग्राहकों के लिए 6,999 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट है जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अमेज़न इंडिया से फोन खरीदने पर 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसके अलावा एयरटेल यूज़र को 90 जीबी अतिरिक्त मुफ्त डेटा भी मिलेगा।
 

InFocus Vision 3 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम इनफोकस विज़न 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी की अपनी स्किन इनलाइफ यूआई 2.0 का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके6737एच क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

इनफोकस विज़न 3 में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री वाइड एंगल वाला लेंस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएए हेडफोन जैक शामिल हैं। Vision 3 में 4000 एमएएच की बैटरी है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Good battery life
  • Priced well
  • Bad
  • Weak cameras
  • Heats up under load
  • Sluggish fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.