InFocus Turbo 5 मिल रहा है सस्ता, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

जून में लॉन्च हुआ इनफोकस टर्बो 5 स्मार्टफोन को जून में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई थी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 नवंबर 2017 13:50 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस टर्बो 5 जून में लॉन्च हुआ था
  • फोन के 16 जीबी वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट मिल रही है
  • फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है
जून में लॉन्च हुआ  InFocus Turbo 5 स्मार्टफोन को जून में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन, अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी वेरिएंट को कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन 3 जीबी रैम  व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं है।

अमेज़न इंडिया पर इनफोकस टर्बो 5 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी वेरिएंट को 500 रुपये की छूट के साथ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को 30 नवंबर तक इस कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन पर 5,814 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। स्पेशल ऑफर के तहत हैंडसेट को खरीदने पर अमेज़न इंडिया 45 जीबी तक वोडाफोन डेटा भी ऑफर कर रही है। हैंडसेट को मोका गोल्ड और ग्लिटरिंग गोल्ड रंग में खरीदा जा सकता है।

डुअल सिम (नैनो+नैनो) वाला यह स्मार्टफोन फुल-मेटल डिज़ाइन वाला फोन है। और इसके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसके बारे में 0.5 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर में सेल्फी और फ्लैशलाइट के लिए शॉर्टकट दिए गए हैं। इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। InFocus Turbo 5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 एमपी1 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

InFocus के नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। InFocus Turbo 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं।
Advertisement

5000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। दावा किया गया है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर यह लगभग दो दिन तक चलेगी। यह 34 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। 23 घंटे की वीडियो कॉलिंग भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन को अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इनफोकस टर्बो 5 की मोटाई 8.95 मिलीमीटर है और इसका वज़न 164 ग्राम है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और रेंज सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Comes with Android Nougat
  • Doesn't get warm
  • Bad
  • Average camera performance
  • Noticeable lag while gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.