इनफोकस एम680 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 10,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 13:33 IST
इनफोकस ने सोमवार को अपने मिड-रेंज का विस्तार करते हुए इनफोकस एम680 स्मार्टफोन पेश किया। यह 4जी स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। इनफोकस एम680 की कीमत 10,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। यह सिल्वर और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की पहली प्लैश सेल 21 दिसंबर को आयोजित होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

इनफोकस एम680, इनफोकस एम535 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में कंपनी ने डिस्प्ले और कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को अपग्रेड किया है।

इनफोकस एम680 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देने वाले मीडियाटेक के एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा।

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि दोनों का एपरचर एफ/2.2 है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि एम680 को भविष्य में एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.