108MP कैमरा के साथ आएगा Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन, लीक हुए फीचर्स!

Infinix Zero X Pro कंपनी का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि लीक्स का हिस्सा बना हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक देगा। टिप्सटर ने यूट्यूब वीडियो के जरिए फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी लीक की है।

108MP कैमरा के साथ आएगा Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन, लीक हुए फीचर्स!
ख़ास बातें
  • Infinix Zero X फोन Android 11 पर काम कर सकता है
  • 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है इनफिनिक्स ज़ीरो एक्स
  • फोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
विज्ञापन
Infinix Zero X Pro कंपनी का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि लीक्स का हिस्सा बना हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक देगा। टिप्सटर ने यूट्यूब वीडियो के जरिए फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी लीक की है। लीक के मुताबिक फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी96, 8 जीबी रैम और 40 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के अलावा, यूट्यूबर ने फोन के कथित डिज़ाइन से भी पर्दा उठाया है। कहा जा रहा है कि फोन को एशिया और अफ्रीका में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है।

यूट्यूबर Tech Arena24 ने Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फोन के डिज़ाइन का खुलासा किया है। डिज़ाइन की बात करें, तो फोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाला बैक पैनल फीचर किया जाएगा। साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित होगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्थित है, जिसके साथ क्वाड एलईडी फ्लैश मौजूद है। यूट्यूब के मुताबिक फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलेगा।

फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा, जिसमें पेरिस्कोप ज़ूम लेंस स्थित है। साथ ही वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को दायीं ओर जगह दी गई है।
 

Infinix Zero X specifications (Rumored)

यूट्यूबर के अनुसार, इनफिनिक्स ज़ीरो एक्स फोन Android 11 पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ आपको 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलेगा। फोन में अल्ट्रावाइड स्नैपर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेंगे, जिसके साथ 60x डिजिटल ज़ूम मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इससे फोन 50 मिनट से भी कम वक्त में फुल चार्ज हो जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन को एशिया और अफ्रीका में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »