108MP कैमरा और 160W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Infinix Zero X फोन!

रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix Zero X फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी कैमरा को लेकर कहा गया है कि यह 32 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 जून 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero X में मिल सकता है 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • इनफिनिक्स ज़ीरो एक्स में मिल सकती है 4500 एमएएच की बैटरी
  • यह फोन अगस्त तक हो सकता है लॉन्च

Infinix Zero 8 का ही सक्सेसर होगा Infinix Zero X

Infinix जल्द ही 160 वॉट चार्जिंग क्षमता से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने टीज़र पोस्टर के जरिए हाल ही में सार्वजनिक की थी। वहीं, अब ऑनलाइन लीक खबरों में इस स्मार्टफोन का नाम भी सामने आ चुका है। जी हां, लीक के अनुसार 160 वॉट चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाला फोन Infinix Zero X होगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Zero 8 का ही सक्सेसर होगा, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Infinix Zero 9 को लॉन्च न करके अब सीधे इनफिनिक्स ज़ीरो एक्स सीरीज़ को पेश करेगी।

टिप्सटर Ice universe ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि Infinix Zero X फोन 160 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में इस फोन के कुछ पोस्टर भी साझा किए हैं। इनमें से एक पोस्टर में 160 वॉट चार्जिंगा का जिक्र किया गया है, यह वही पोस्टर है जिसे कल इनफिनिक्स इंडिया के ट्विटर  पर साझा किया गया था। इसके अलावा, एक अन्य पोस्टर में 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग की जानकारी दी गई है।
Advertisement
 

gizmochina की रिपोर्ट में एक पाकिस्तान पब्लिकेशन का हवाला देते हुए फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। पब्लिकेशन के मुताबिक Infinix Zero X फोन पाकिस्तान में 31 अगस्त 2021 तक लॉन्च हो सकता है। फोन की कीमत 35,999 रुपये के आसपास होगी। वहीं, इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 4500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 160 वॉट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी कैमरा को लेकर कहा गया है कि यह 32 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement

फिलहाल कंपनी द्वारा 160वॉट चार्जिंग के अलावा किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में यह सब जानकारियां अफवाह मात्र भी साबित हो सकती हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.