Infinix Zero Ultra: 9,999 रुपये में मिल रहा 200MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन!, लगाना होगा एक्सचेंज ऑफर

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Infinix Zero Ultra में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर Infinix Zero Ultra पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Infinix Zero Ultraमें 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Zero Ultra में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Infinix Zero Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

अगर आप 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट ज्यादा नहीं तो आपको Infinix के स्मार्टफोन पर नजर डालनी चाहिए। Infinix Zero Ultra किफायती दामों में मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह कीमत में कटौती, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Infinix Zero Ultra पर मिलने वाली डील के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बता रहे हैं।
 

Infinix Zero Ultra की कीमत


Infinix Zero Ultra के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 49,999 रुपये है, हालांकि यह फोन 34 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
 

Infinix Zero Ultra  पर ऑफर 


बैंक ऑफर की बात की जाए तो Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। अगर इस फोन को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो यह 5,500 रुपये प्रति माह EMI पर मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 23,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज की उपलब्धता आप अपना एरिया पिन कोड दर्ज करके चेक कर सकते हैं। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी।
 

Infinix Zero Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Zero Ultra में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ आता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Curved-edge AMOLED display
  • Excellent fast charging experience
  • Bad
  • Average battery life
  • SoC is not the most competitive
  • Cameras need optimisation
  • Unintuitive UI, preloaded bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.