Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50: 50 हजार में कौन सा है बेस्ट Flip फोन

फ्लिप फोन खरीदने का प्लान है तो Infinix Zero Flip और Motorola Razr 50 के बीच तुलना से जान सकते हैं कि कौन सा बेस्ट ऑप्शन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2024 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Motorola Razr 50 में मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300X प्रोसेसर प्रोसेसर है।
  • Infinix Zero Flip में 4,720mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Zero Flip और Motorola Razr 50 में 8GB RAM है।

Photo Credit: Motorola/Infinix

Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50: Infinix ने हाल ही भारतीय बाजार में एक नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Infinix Zero Flip लॉन्‍च किया है, जिसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 दिया गया है। यहां हम आपको इसकी तुलना बीते महीने लॉन्च हुए Motorola Razr 50 से करके बता रहे हैं, जिसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है। आइए Infinix Zero Flip और Motorola Razr 50 के कंपेरिजन को विस्तार से जानते हैं।


Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50 Price


Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं स्‍पेशल लॉन्‍च के तहत इसे सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी सेल 24 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर होगी। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए 5,000 रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा, जिससे प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। वहीं Motorola Razr 50 का 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में लिस्ट है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर कूपन ऑफर से 5000 रुपये और बैंक ऑफर से 10000 रुपये डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी। 


Advertisement
Infinix Zero Flip vs Motorola Razr 50 Specifications


डिस्प्ले
Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं आउटर में 3.64 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं आउटर में 3.6 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1066 x 1056 पिक्‍सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। 
Advertisement

प्रोसेसर
Infinix Zero Flip में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Razr 50 में मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300X प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

स्टोरेज
Infinix Zero Flip में 8GB RAM के साथ 8GB RAM एक्सटेंडेड रैम और 512GB इनबिल्ट स्‍टोरेज है। वहीं Motorola Razr 50 में 8GB RAM के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Zero Flip एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Motorola Razr 50 एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Infinix Zero Flip के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Razr 50 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी
सिक्योरिटी के लिए Infinix Zero Flip में इन डिस्प्ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Motorola Razr 50 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी बैकअप
Infinix Zero Flip में 4,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Motorola Razr 50 में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • Bad
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.