8GB RAM, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Flip आया FCC पर नजर, डिजाइन का हुआ खुलासा

Infinix Zero Flip कई 4G और 5G बैंड का सपोर्ट करेगा। इससे यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Infinix कथित तौर पर एक फ्लिप फोन Infinix Zero Flip पर काम कर रहा है।
  • Infinix Zero Flip कई 4G और 5G बैंड का सपोर्ट करेगा।
  • Infinix Zero Flip में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

Infinix Zero Flip में 8GB RAM दी जाएगी।

Photo Credit: FCC

Infinix कथित तौर पर एक फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip पर काम कर रहा है, जिसकी जानकारी अप्रैल में मिली थी। IMEI डाटाबेस में डिवाइस मॉडल नंबर X6962 के साथ नजर आया था। अब यह स्मार्टफोन FCC अथॉरिटी पर नजर आया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च होने वाला है। सर्टिफिकेशन से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का पता चला है।


Infinix Zero Flip Specifications


FCC के डाटाबेस में नजर आई फोटो में Zero Flip के डिजाइन का पता चला है। इससे पता चलता है कि इसमें एक बड़ी स्क्वायर शेप कवर डिस्प्ले और एक वर्टिकली सेट किया हुआ ड्यूल कैमरा सेटअप होगा, जिसके बाद एक पिल शेप की एलईडी फ्लैश होगी। Zero Flip का डिजाइन Tecno के कथित Phantom V2 Flip के जैसा लगता है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग समान है, लेकिन यह साफ नहीं है कि उनमें समान फीचर्स होंगे या नहीं। FCC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Zero Flip में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, इसकी बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन 70W फास्ट चार्जर के साथ आएगा।

एक फोटो में दिखाया गया है कि Infinix Zero Flip कई 4G और 5G बैंड का सपोर्ट करेगा। इससे यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा। FCC के अलावा यूरोप के EEC प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन को मंजूरी मिली है। कई सर्टिफिकेशन के साथ ऐसा लग रहा है कि Zero Flip इस महीने के आखिर तक या जुलाई में पेश हो सकता है। हालांकि, Infinix की ओर से इस स्मार्टफोन के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.