Infinix Zero 30 4G होगा 50MP सेल्फी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च! रेंडर लीक

इनफिनिक्स जीरो 30 4जी मॉडल में MediaTek Helio G99 चिपसेट होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 10:07 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स जीरो 30 4जी मॉडल में MediaTek Helio G99 चिपसेट हो सकता है।
  • फोन में रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप देखने को मिल सकता है।
  • प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का बताया गया है।

Infinix Zero 30 5G को कंपनी ने भारत में पिछले महीने लॉन्च किया था।

Infinix Zero 30 5G के बाद अब इस फोन का 4G वेरिएंट भी जल्द लॉन्च हो सकता है। Infinix Zero 20 के सक्सेसर के रूप में Infinix Zero 30 5G को कंपनी ने MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर के साथ पिछले महीने लॉन्च किया था। Infinix Zero 30 4G के बारे में अब लीक सामने आया है जिसमें इसके रेंडर दिखाई दिए हैं। फोन का डिजाइन इसमें पता चलता है, साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं अपडेट। 

Infinix Zero 30 4G पर कंपनी काम कर रही है, और यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके रेंडर लीक हो गए हैं। दरअसल, रूस के मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर MTS ने इसके रेंडर शेयर किए हैं। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है जिसके सेंटर में पंच होल डिजाइन है। फोन का डिजाइन इसके 5जी मॉडल जैसा ही दिख रहा है। वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन के लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहे हैं। फोन को दो कलर में दिखाया गया है। डिस्प्ले AMOLED होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है। 

इनफिनिक्स जीरो 30 4जी मॉडल में MediaTek Helio G99 चिपसेट होने की बात कही गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी इसमें देखने को मिलता है। प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का बताया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

Infinix Zero 30 5G (Review) को कंपनी ने भारत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी के शुरुआती वेरिएंट के साथ 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 24,999 रुपये में आता है। फोन गोल्डन आवर और रोम ग्रीन कलर में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए यह 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design, solid build
  • Bright 144Hz display
  • Good overall camera performance
  • 68W fast charging
  • IP53 rating, stereo speakers
  • Bad
  • No HDR playback support
  • Average battery backup
  • Just one major Android OS upgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8020

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.