108MP कैमरा, 45000mAh बैटरी, Helio G99 SoC के साथ Infinix Zero 20 बजट फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Zero 20 की कीमत 15,999 रुपये है जिसमें इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 07:31 IST
ख़ास बातें
  • यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 के साथ है।
  • फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • डिवाइस में 4500mAh बैटरी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

फोन को स्पेस ग्रे, ग्लिटर गोल्ड ग्रीने फेंटेसी कलर्स में पेश किया गया है।

Infinix ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Zero 20 लॉन्च किया है जिसमें MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है और 6.7 इंच डिस्प्ले है। एमोलेड पैनल वाला ये स्मार्टफोन फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इनफिनिक्स ने इस फोन को Infinix Zero Ultra 5G के साथ पेश किया था, और अब इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Infinix Zero 20 की कीमत, उपलब्धता

Infinix Zero 20 की कीमत 15,999 रुपये है जिसमें इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन 29 दिसंबर से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे स्पेस ग्रे, ग्लिटर गोल्ड ग्रीने फेंटेसी कलर्स में खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो Flipkart Axis Bank कार्ड से खरीद पर कंपनी 5% एक्स्ट्रा कैशबैक दे रही है। 
Advertisement
 

Infinix Zero 20 के स्पेसिफिकेशंस

इनफिनिक्स जीरो 20 में डुअल सिम कनेक्टिविटी है। यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 12 के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेक्शन देखें तो फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी आता है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए यह फोन 60 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलती है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, GPS, NFC, Bluetooth v5, एक 3.5mm हेडफोन जैक, और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। इसमें ग्रेविटेशनल, जायरोस्कोप, लाइट, प्रॉक्सिमिटी और जियोमेग्नेटिक सेंसर्स हैं और इसी के साथ साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आता है। डिवाइस में 4500mAh बैटरी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके डायमेंशन 164.43x76.66x7.98mm और वजन 196 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.