Infinix Smart HD 2021 भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, कीमत होगी मात्र...

Flipkart टीज़र पेज के मुताबिक, Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी।

Infinix Smart HD 2021 भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, कीमत होगी मात्र...

Photo Credit: Infinix Smart HD 2021 की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी

ख़ास बातें
  • Infinix Smart HD 2021 को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • स्मार्टफोन एंट्री लेवल कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है
  • लॉन्च के बाद Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा नया इनफिनिक्स फोन
विज्ञापन
Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने वाला है। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और यहां तक कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने इसकी भारत में कीमत का खुलासा भी लॉन्च से पहले ही कर दिया था। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 फोन Infinix का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले में नॉच शामिल होगा। यह फोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा।
 

Infinix Smart HD 2021 price in India, launch details

Flipkart टीज़र पेज के मुताबिक, Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसकी ऑनलाइन बिक्री भी Flipkart के जरिए ही होगी। फोन को ब्लैक, ब्लू और टर्कॉइज रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। फिलहाल, फोन की सेल तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ इसकी बिक्री की तारीख की जानकारी भी साझा किए जाने की उम्मीद है।
 

Infinix Smart HD 2021 specifications

Infinix Smart HD 2021 के कुछ स्पेसिफिकेशन Flipkart पर लिस्ट कर दिए गए हैं। इस फोन में 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल पर दिया जाएगा, जिसके साथ डुअल-रियर कैमरा और फ्लैश मॉड्यूल मौजूद होगा। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

इसके अलावा, 91Mobiles  की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करेगा, जिसमें 720x1,560 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ अधिकतम 500 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। स्टोरेज के लिए इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा, जो कि 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही फोन में 5 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Infinix Smart HD 2021 में स्लिम बेजल्स मिलेंगे। वहीं फोन का वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर स्थित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »