Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन का 8GB+128GB मॉडल लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Smart 8 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक और एआई कैमरा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 का नया रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट आया
  • 8GB/128GB वेरिएंट में लॉन्‍च हुई डिवाइस
  • 7,999 रुपये है इनफ‍िनिक्‍स के नए मॉडल की कीमत

फोन की सेल 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन को बीते दिनों लॉन्‍च किया गया था। अब कंपनी ने इसका 8GB+128GB स्‍टोरेज मॉडल भी पेश कर दिया है। इससे पहले फोन को 6जीबी रैम और 64जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया था। इनफ‍िनिक्‍स की डिवाइस में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है। Infinix Smart 8 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक और एआई कैमरा है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं, क्‍या है Infinix Smart 8 के नए मॉडल की कीमत। 
 

Infinix Smart 8 (8GB+128GB) Price in India 

इनफिनिक्स का कहना है कि Infinix Smart 8 के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि Flipkart पर यह डिवाइस 8,999 रुपये प्राइस में ‘कमिंग सून' के साथ लिस्‍ट की गई है। फोन की सेल 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Infinix Smart 8 Specifications

Infinix Smart 8 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में कंपनी ने 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। फोन 12nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट पर काम करता है। बेस वेरिएंट में रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 13 Go Edition-आधारित XOS 13 के साथ आता है।

फोन के कैमरा की बात करें तो यह 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में 8-मेगापिक्सल सेंसर है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। Infinix Smart 8 में 5,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट डुअल 4G, नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन के डाइमेंशन 163.6 mm x 75.6 mm x 8.5 mm और वजन 189 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.