6000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ Infinix Smart 8 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

फोन में Helio G36 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम, और 64 जीबी/128जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है।

6000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ Infinix Smart 8 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Infinix

फोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है
विज्ञापन
Infinix की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus को लॉन्च किया गया है। Smart 8 सीरीज में कंपनी की ओर से यह लेटेस्ट एडिशन है। फोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है। यह एक AI कैमरा है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Infinix Smart 8 Plus price

Infinix Smart 8 Plus की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। यह अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को कलर वेरिएंट्स -Timber Black, Galaxy White, और Shiny Gold आदि में पेश किया गया है। 
 

Infinix Smart 8 Plus Specifications

Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ मिलता है। इसमें 720 x 1612 पिक्सल के साथ एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा AI लेंस के रूप में आता है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। 

फोन में Helio G36 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम, और 64 जीबी/128जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का विकल्प भी कंपनी ने दिया है। फोन एंड्रॉयड 13 Go के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 6000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। इसके डाइमेंशन 163.65 x 75.7 x 8.95mm, और वजन 240 ग्राम है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »