Infinix Smart 10 कल होगा भारत में लॉन्च, 5,000 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 22:56 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • Infinix Smart 10 को चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसमें DTS की ओर से ट्यून्ड डुअल स्पीकर्स मिलेंगे

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया मिलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix के Smart 10 को कल (25 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी। Infinix Smart 10 को चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन को 25 जुलाई 12 PM पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। फ्लिपकार्ट पर Infinix Smart 10 के लैंडिंग पेज से इसके डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। 

Infinix Smart 10 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा।  इसमें DTS की ओर से ट्यून्ड डुअल स्पीकर्स मिलेंगे। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया मिलेगा। इसकी कैमरा यूनिट 2K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होगी। इसका कैमरा सिस्टम एक वर्टिकल कैमरा आइलैंड में डुअल LED फ्लैश के साथ है। Infinix Smart 10 में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने इसकी बैटरी के बिना इस्तेमाल के 28 दिनों तक चलने का दावा किया है। यह 40 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Infinix के XOS 15 पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें एक अलग AI बटन शामिल है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 होगा। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और UltraLink के विकल्प होंगे। कंपनी का दावा है कि UltraLink से यूजर्स बिना SIM कार्ड या नेटवर्क की मौजूदगी नहीं होने पर भी कॉल्स ले सकेंगे। हालांकि,  UltraLink सिर्फ Infinix के दो स्मार्टफोन्स के बीच कार्य करेगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 25,000 ड्रॉप से अधिक के लिए टेस्ट किया गया है। हाल ही में Infinix के  Hot 60 5G+ को देश में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.