Infinix GT 30 जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं गेमिंग से जुड़े फीचर्स

इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी नए कलर्स के विकल्प उपलब्ध करा सकती है। हाल ही में Infinix ने देश में GT 30 Pro 5G को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं
  • कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ नए कलर्स के विकल्प उपलब्ध करा सकती है
  • हाल ही में Infinix ने देश में GT 30 Pro 5G को लॉन्च किया था

इसमें रियर पैनल पर एक LED लाइट दी गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix की GT सीरीज का एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। Gadgets 360 ने कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को देखा है, जिससे इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

Gadgets 360 ने Infinix की वेबसाइट पर GT 30 को देखा है। इस लिस्टिंग से  GT 30 के जल्द लॉन्च होने का पता चला है। इस लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन का भी संकेत मिला है। इसमें रियर पैनल पर एक LED लाइट दी गई है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए Infiinx GT 30 Pro के समान हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई इमेज से इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन होगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी नए कलर्स के विकल्प उपलब्ध करा सकती है। हाल ही में Infinix ने देश में GT 30 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन बैक पर कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED लाइट पैनल्स के साथ Cyber Mecha 2.0 डिजाइन है। यह GT 20 Pro 5G की जगह लेगा। इसमें पिछले वर्जन के समान शोल्डर ट्रिगर्स हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट दिया गया है। GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके ब्लेड व्हाइट वेरिएंट में बैक पर LED लाइट पैनल्स और Dark Flare वेरिएंट में RGB LED लाइट यूनिट्स दी गई हैं। हाल ही में देश में Infinix के CEO, Anish Kapoor ने Gadgets 360 को बताया था कि उनकी कंपनी मिड-रेंज में गेमिंग से जुड़े फीचर्स के साथ स्मार्टफोन्स का एक पोर्टफोलियो बना रही है। 

GT 30 Pro 5G में गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine मिलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में GT शोल्डर ट्रिगर्स 520 Hz के रिस्पॉन्स रेट के साथ हैं। इसमें BGMI पर 120 fps (फ्रेम्स प्रति सेकेंड) सपोर्ट और एक अलग ई-स्पोर्ट्स मोड है। इनमें से कुछ फीचर्स GT 30 में भी दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.