Infinix NOTE Edge हुआ लॉन्च: स्लिम बॉडी में फिट है 6500mAh की बड़ी बैटरी और JBL-ट्यून्ड स्पीकर्स, जानें कीमत

Infinix NOTE Edge को ग्लोबल मार्केट में स्लिम डिजाइन, 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Infinix NOTE Edge में 6500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
  • MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर पहली बार इस्तेमाल
  • XOS 16 आधारित Android 16 और AI फीचर्स

Infinix NOTE Edge स्लिम डिजाइन और 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Photo Credit: Infinix

Infinix ने ग्लोबल मार्केट्स में NOTE सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर स्लिम डिजाइन, बड़ी बैटरी और एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर फोकस करता है। कंपनी के मुताबिक, NOTE Edge में पहली बार MediaTek Dimensity 7100 प्लेटफॉर्म और नई हाई-डेंसिटी बैटरी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। 7.2mm की पतली बॉडी और 185 ग्राम वजन के साथ यह स्मार्टफोन अल्ट्रा-स्लिम सेगमेंट में पेश किया गया है।

Infinix NOTE Edge में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और इसमें 1.87mm के अल्ट्रा-नैरो सिमेट्रिकल बेजल्स मिलते हैं। प्रोटेक्शन के लिए फोन में Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, डिवाइस को IP65 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने का दावा करता है। ऑडियो के लिए इसमें JBL द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Advertisement

Infinix NOTE Edge दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है, जिसमें MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोसेसर AnTuTu V11 बेंचमार्क में 8.1 लाख से ज्यादा का स्कोर करता है और कुछ गेम्स में 90fps गेमप्ले को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Infinix की Ultra Powerful Signal (UPS) 3.0 AI टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमजोर नेटवर्क या ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में सिग्नल ऑप्टिमाइज करने में मदद करने का दावा करती है।

बैटरी इस स्मार्टफोन का एक बड़ा हाइलाइट है। Infinix NOTE Edge में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो अब तक किसी Infinix फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार, एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की वजह से इतनी बड़ी बैटरी को 7.2mm की स्लिम बॉडी में फिट किया गया है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और कंपनी का कहना है कि यह 27 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके साथ बैटरी में “सेल्फ-रिपेयरिंग” सिस्टम होने का भी दावा किया गया है।

Infinix NOTE Edge में 50MP का कस्टमाइज्ड मेन रियर सेंसर दिया गया है, जिसका साइज 1/2-इंच बताया गया है। स्मार्टफोन XOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें FOLAX AI असिस्टेंट दिया गया है, जिसे कस्टमाइजेबल साइड बटन से एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि फोन को तीन बड़े Android अपडेट्स और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Advertisement

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Infinix NOTE Edge की शुरुआती कीमत USD 200 (लगभग 18,200 रुपये) रखी गई है, हालांकि अलग-अलग रीजन में कीमत अलग हो सकती है। यह चार कलर ऑप्शन्स - Lunar Titanium, Stellar Blue, Shadow Black और Silk Green में आता है। Silk Green वेरिएंट में पॉलीयूरीथेन प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका फिनिश ब्रश्ड लेदर जैसा लुक देता है। फोन का डिजाइन “3D कर्व्ड” प्रोफाइल के साथ आता है, जिसे कंपनी ने Pearl Light Ripple Shadow एक्सटीरियर नाम दिया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.